[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business वालमार्ट : 4 साल में आ सकता है फ्लिपकार्ट का IPO

वालमार्ट : 4 साल में आ सकता है फ्लिपकार्ट का IPO

0
वालमार्ट : 4 साल में आ सकता है फ्लिपकार्ट का IPO

मुबंई : ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आने वाले 4 साल के अंदर स्‍टॉक मार्केट में लिस्‍टेड हो सकती है.अमेरिकी रेग्युलेटर के फाइलिंग में वालमार्ट ने कहा है कि चार साल के अंदर फ्लिपकार्ट का आइपीओ आ सकता है. बता दें कि वालमार्ट ने इसी सप्ताह घोषणा की थी कि फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी स्टेक के लिए वह 16 अरब डॉलर की भुगतान करेगी. वालमार्ट के इस खरीददारी से भारत में अमेजन को कड़ी टक्कर मिलेगी.

वालमार्ट द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उसके अलावा कंपनी में बिन्नी बंसल, टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट एलएलसी और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के पास बची हुई 23% हिस्सेदारी रहेगी, क्योंकि सॉफ्टबैंक अपनी 20-22% की हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार हो गया था. सूत्र के अनुसार सॉफ्टबैंक का फ्लिपकार्ट से बाहर आने का निर्णय करना अभी बाकी है. इसके पीछे अहम कारण है कि हिस्सेदारी बेचने पर सॉफ्टबैंक को होने वाले लाभ पर कर चुकाना होगा , जिसके आधार पर वह फैसला करेगा.
सॉफ्टबैंक ने फ्लिपकार्ट में 2.5 अरब डॉलर का निवेश किया था, जबकि इससे बाहर आने पर उसे 4.5 अरब डॉलर मिलेंगे. इस प्रकार दो अरब डॉलर के लाभ पर भारतीय कानून के अनुसार उसे कर देना होगा. सॉफ्टबैंक के प्रवक्ता से इस बारे में संपर्क करने पर उसने टिप्पणी करने से मना कर दिया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel