[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सेंसेक्स 206 अंक टूटा, वित्त वर्ष 2017-18 में दर्ज किया 11.30 प्रतिशत का लाभ

सेंसेक्स 206 अंक टूटा, वित्त वर्ष 2017-18 में दर्ज किया 11.30 प्रतिशत का लाभ

0
सेंसेक्स 206 अंक टूटा, वित्त वर्ष 2017-18 में दर्ज किया 11.30 प्रतिशत का लाभ

मुंबई : वित्त वर्ष 2017-18 के आखिरी कारोबारी सत्र में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 206 अंक टूटकर 33,000 अंक से नीचे 32,969 अंक पर बंद हुआ. वित्त वर्ष की समाप्ति में गिरावट में होने के बावजूद सेंसेक्स ने वर्ष के दौरान 11.30 प्रतिशत का लाभ दर्ज किया है.

ब्रोकरों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के अलावा डेरिवेटिव खंड में मार्च माह के वायदा एवं विकल्प सौदों के निपटान के चलते भागीदारों द्वारा अपने सौदों के निपटान से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई. इससे पहले पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स ने लाभ दर्ज किया था. वृहद मोर्चे पर देश का राजकोषीय घाटा फरवरी अंत में पूरे वर्ष के लिए तय संशोधित अनुमान के मुकाबले 120 प्रतिशत तक पहुंच गया. इससे भी बाजार धारणा पर असर पड़ा. नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी भी 70 अंक के नुकसान से 10,113.70 अंक पर बंद हुआ.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरोंवाला सेंसेक्स वित्त वर्ष 2017-18 में 3,348.18 अंक या 11.30 प्रतिशत चढ़ा है. इससे पिछले वित्त वर्ष में सेंसेक्स 16.88 प्रतिशत चढ़ा था. वित्त वर्ष में निवेशकों की पूंजी 20.70 लाख करोड़ रुपये बढ़ी. बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 142.24 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 31 मार्च, 2017 तक 121.54 लाख करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष के दौरान निफ्टी ने 939.95 अंक या 10.25 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की. इससे पिछले वित्त वर्ष में निफ्टी 1,435.55 अंक या 18.55 प्रतिशत चढ़ा था.

सेंसेक्स बुधवार को 205.71 अंक या 0.62 प्रतिशत के नुकसान के साथ 32,968.68 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 33,104.11 से 32,917.66 अंक के दायरे में रहा. पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 577.85 अंक चढ़ा था. निफ्टी 70.45 अंक या 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 10,113.70 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान यह 10,158.35 से 10,096.90 अंक के दायरे में रहा. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 372.14 अंक या 1.14 प्रतिशत तथा निफ्टी 115.65 अंक या 1.16 प्रतिशत चढ़ा है. गुरुवार को महावीर जयंती तथा शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर बाजारों में अवकाश रहेगा.

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘डेरिवेटिव निपटानवाले दिन वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव से बाजार नीचे आया. हमारा मानना है कि घरेलू मोर्चे पर उतार-चढ़ाव का सिलसिला थमेगा, क्योंकि बांड पर प्राप्ति घट रही है और मुद्रास्फीति के मोर्चे पर नरमी से रिजर्व बैंक को ब्याज दरों में यथास्थिति कायम रखने की गुंजाइश मिलेगी.’ नायर ने कहा कि बाजार को आगे दिशा तिमाही नतीजों की शुरुआत से मिलेगी.

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक 3.25 प्रतिशत टूटा. भारती एयरटेल में 3.05 प्रतिशत की गिरावट आयी. अन्य कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स, सनफार्मा, बजाज आॅटो, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एसबीआई, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, आईटीसी लि, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.93 प्रतिशत तक टूट गये. वहीं, इस रुख के उलट विप्रो का शेयर 3.27 प्रतिशत, कोल इंडिया 2.94 प्रतिशत, हीरो मोटोकार्प 2.30, कोटक बैंक 0.55 प्रतिशत, यस बैंक 0.49 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.43 प्रतिशत, एलएंडटी 0.39 प्रतिशत, एचडीएफसी लि 0.28 प्रतिशत, टीसीएस 0.26 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.26 प्रतिशत और मारुति सुजुकी 0.11 प्रतिशत चढ़ गया.

स्मॉलकैप में 0.92 प्रतिशत तथा मिडकैप में 0.53 प्रतिशत की गिरावट आयी. वॉल स्ट्रीट में गिरावट के बाद एशियाई बाजार नीचे आये. हांगकांग का हैंगसेंग 2.50 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.34 प्रतिशत तथा चीन का शांगहाए कम्पोजिट 1.40 प्रतिशत नीचे आया. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel