[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने पूंजी बाजार से निकाले 6,000 करोड़ रुपये

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने पूंजी बाजार से निकाले 6,000 करोड़ रुपये

0
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने पूंजी बाजार से निकाले 6,000 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : अन्य उभरते देशों में बेहतर अवसर के चलते विदेशी निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार से निकासी जारी है. चालू महीने के मात्र छह कारोबारी दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने करीब 6,000 करोड़ रुपये की निकासी की है.

डिपॉजिटरी डाटा के अनुसार एक मार्च से नौ मार्च के बीच एफपीआई ने शेयर बाजार से 2,410 करोड़ रुपये और ऋण बाजार से 3,473 करोड़ रुपये की निकासी की. इस प्रकार उन्होंने इस दौरान कुल 5,883 करोड़ रुपये की निकासी की है.

पिछले महीने शेयर एवं ऋण बाजार से एफपीआई ने कुल 11,000 करोड़ रुपये की निकासी की थी. ग्रो के सह-संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी हर्ष जैन ने कहा, ‘भारत से एफपीआई की निकासी डॉलर की मांग बढ़ने का नतीजा है, जो फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से पैदा हुई है. एफपीआई के भारत से निकासी की एक और वजह उभरती अर्थव्यवस्थों में निवेश करना भी हो सकती है.’

मॉर्निंगस्टार इंवेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया में वरिष्ठ शोध आकलनकर्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई के लिए फरवरी का महीना घरेलू और वैश्विक दोनों पहलुओं पर अनुकूल नहीं था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel