[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बेटे के रीयल्टी कारोबार को नुकसान पहुंचा रहा डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना

बेटे के रीयल्टी कारोबार को नुकसान पहुंचा रहा डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना

0
बेटे के रीयल्टी कारोबार को नुकसान पहुंचा रहा डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना

मुंबई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और रीयल्टी कारोबार के दिग्गज डोनाल्ड जॉन ट्रंप (ट्रंप जूनियर) ने कहा कि उनके पिता का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल उनके पारिवारिक कारोबार के लिए ‘नकारात्मक’ है, लेकिन राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद ट्रंप सीनियर वापस कारोबार क्षेत्र में लौट आयेंगे. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी, 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद से अब तक ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने भारत के साथ किसी नयी परियोजना पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं.

इसे भी पढ़ें : अपने व्यापार से अलग होंगे डोनाल्ड ट्रंप, उनके बेटे संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

पिछले साल कंपनी ने घोषणा की थी कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर बने रहने के दौरान वह किसी नये विदेशी सौदे में शामिल नहीं होगी, ताकि हितों के टकराव से बचा जा सके. ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष ट्रंप जूनियर ने जोर देकर कहा कि भारतीय बाजार कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, ‘जब हम कारोबार में वापसी करेंगे, तो भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार होगा.’ वह यहां गुरुवार की देर शाम लोढ़ा समूह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. ट्रंप ऑर्गनाइजेशन इसी समूह के साथ मिलकर यहां देश का पहला ट्रंप टावर बना रही है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel