10 करोड़ परिवारों के लिए वृहद बीमा योजना 15 अगस्त या 2 अक्तूबर से

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा कल पेश बजट में महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी और इसे इसी साल 15 अगस्त या 2 अक्तूबर से शुरू किया जा सकता है.... आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी. इसके तहत सरकारी खर्च पर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 3, 2018 11:23 AM

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा कल पेश बजट में महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी और इसे इसी साल 15 अगस्त या 2 अक्तूबर से शुरू किया जा सकता है.

आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी. इसके तहत सरकारी खर्च पर 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जायेगा और इसमें प्रीमियम पर प्रति परिवार प्रति वर्ष 1,000-1,200 रुपये के हिसाब से खर्च आने का अनुमान है.

नीति आयोग के सलाहकार आलोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (एनएचपीएस) का खर्च केंद्र और राज्य सरकारें मिल कर वहन करेंगी. यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकार पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बीमा कवर के सालाना 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये के प्रीमियम का बोझ उठायेगी, शेष राशि राज्य सरकारें उपलब्ध करायेंगी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.