[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर दिसंबर में घटकर चार फीसदी

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर दिसंबर में घटकर चार फीसदी

0
बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर दिसंबर में घटकर चार फीसदी

नयी दिल्ली : देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर दिसंबर, 2017 में घटकर पांच महीने के निचले स्तर पर चार फीसदी रही. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोयला व कच्चे तेल जैसे क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से कुल मिला कर बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर प्रभावित हुई. जुलाई, 2017 के बाद बुनियादी उद्योगों की यह न्यूनतम वृद्धि दर है. पिछली जुलाई में इन क्षेत्रों में 2.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी थी.

इसे भी पढ़ें : बुनियादी ढांचा उद्योग वृद्धि में गिरावट से बाजार की चाल सुस्त, सेंसेक्स में मामूली बढ़त

आंकड़ों के अनुसार, बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट व बिजली उत्पादन उद्योग शामिल हैं. दिसंबर, 2016 में इनकी वृद्धि दर 5.6 फीसदी रही थी.

आलोच्य महीने में कोयला व कच्चे तेल क्षेत्रों का उत्पादन क्रमश: 0.1 फीसदी व 2.1 फीसदी घटा. वहीं, इस्पात तथा बिजली उत्पादन क्षेत्रों की वृद्धि दर इस दौरान घटकर क्रमश: 2.6 फीसदी व 3.3 फीसदी रही, जो दिसंबर, 2016 में क्रमश: 15.9 फीसदी व 6.4 फीसदी रही थी.

आंकड़ों के अनुसार, रिफाइनरी उत्पादों, प्राकृतिक गैस, उर्वरक व सीमेंट क्षेत्रों ने दिसंबर 2017 में अच्छी वृद्धि दर्ज की. संचयी आधार पर मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल दिसंबर अवधि में आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर चार फीसदी रह गयी.

यह पूर्व वित्त वर्ष में 5.3 फीसदी थी. इन प्रमुख क्षेत्रों में वृद्धि का असर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक आईआईपी पर दिखेगा, क्योंकि कुल औद्योगिक उत्पादन में इन आठ क्षेत्रों का भार लगभग 41 फीसदी है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel