[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business खुशखबरी! 899 रुपये में करें हवाई यात्रा, विदेश की सैर मात्र 2,699 रुपये में

खुशखबरी! 899 रुपये में करें हवाई यात्रा, विदेश की सैर मात्र 2,699 रुपये में

0
खुशखबरी! 899 रुपये में करें हवाई यात्रा, विदेश की सैर मात्र 2,699 रुपये में

नयी दिल्ली : एयर एशिया ने ‘अर्ली बर्ड सेल स्कीम’ शुरू की है. इसमें देश के विभिन्न शहरों के अलावा, एशिया व ऑस्ट्रेलिया में 120 से अधिक स्थानों के लिए किफायती दर पर टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है. एयर एशिया के अधिकारी ने बताया कि अर्ली बर्ड सेल के तहत यात्री बैंगलुरु, रांची, जयपुर, भुवनेश्वर, गोवा, कोच्चि, हैदराबाद, पुणे, गुवाहाटी, चेन्नई, कोलकाता जैसे कई स्थानों की एक तरफ की यात्रा केवल 899 रुपये में कर सकते है. वहीं, भारत से बैंकॉक, कुआलालम्पुर, बाली, फुकट, सिडनी, मेलबोर्न और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों की यात्रा न्यूनतम 2699 रुपये के एकतरफा किराये में कर सकते हैं.

एयर एशिया ग्रुप के नेटवर्क में छूट : यह ऑफर एयर एशिया ग्रुप के नेटवर्क यानी एयर एशिया इंडिया, एयर एशिया बेरहाद, थाई एयर एशिया, एयर एशिया एक्स और इंडोनेशिया एयर एशिया एक्स द्वारा संचालित सभी उड़ानों पर उपलब्ध है. ये प्रोमोशनल किराया 29 जनवरी 2018 से 4 फरवरी, 2018 के बीच बुकिंग के लिए लागू होंगे. इनकी यात्रा की तिथि 1 अगस्त 2018 से 31 जनवरी 2019 के बीच होगी. यह छूट एयर एशिया डाट कॉम तथा एयर एशिया मोबाइल एप से की गयी सभी बुकिंग पर लागू होगी. अभी एयर एशिया बेंगलुरु, नयी दिल्ली व कोलकाता में अपने केंद्रों के साथ 16 स्थानों कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी, इम्फाल, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, श्रीनगर, बागडोगरा, रांची व भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरता है. अपडेट के लिए ट्विटर व फेसबुक पर एयर एशिया को फॉलो कर सकते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel