[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 769 रुपये में लें हवाई सफर का मजा, जानिए स्पाइस जेट का खास ऑफर

769 रुपये में लें हवाई सफर का मजा, जानिए स्पाइस जेट का खास ऑफर

0
769 रुपये में लें हवाई सफर का मजा, जानिए स्पाइस जेट का खास ऑफर

मुंबई : यदि आप हवाई सफर का मजा सस्ते में लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. ” जी हां” स्पाइसजेट आपके लिए डिस्काउंट ऑफर आया है जिसका नाम ‘ग्रेट रिपब्लिक डे सेल’ रखा है. इस ऑफर के तहत डॉमेस्टिक रूट्स पर फ्लाइट का शुरुआती किराया 769 रुपये और इंटरनेशनल रूट्स के लिए 2469 रुपये का किराया तय किया गया है जिसे कई लोग पसंद कर रहे हैं. इस ऑफर की जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा है कि ऑफर का लाभ ग्राहक लेना चाहते हैं तो उनके पास 22 से 25 जनवरी तक का वक्त है, वहीं यात्रा करने का समय 12 दिसंबर तक है.

स्पाइस जेट ने जानकारी दी कि रिपब्लिक डे सेल ऑफर केवल नॉन स्टॉप फ्लाइट्स पर लागू होता है. गौर हो कि, स्पाइसजेट रोजाना 51 डेस्टिनेशन्स के लिए करीब 402 फ्लाइट्स का ऑपरेशन करता है, जिसमें 44 डॉमेस्टिक और 7 इंटरनेशनल विमान शामिल हैं. स्पाइसजेट ने अपने बयान में साफ कहा है कि उनका 769 रुपये का ये ऑफर जम्मू-श्रीनगर, सिल्चर-गुवाहाटी, देहरादून-दिल्ली, दिल्ली-जयपुर, अगरतला-गुवाहाटी, कोयंबटूर-बेंगलुरू, कोच्चि-बेंगलुरू और दिल्ली-देहरादून के रूट पर ही ग्राहकों को उपलब्ध होगा.

वहीं इंटरनेशनल रूट्स के बारे में कंपनी ने जानकारी दी कि चेन्नई-कोलंबो रूट पर ग्राहक 2,469 रुपये वाले ऑफर का लाभ उठा सकेंगे. ग्राहक स्पाइसजेट की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करा सकते हैं. अगर आप ज्यादा डिस्काउंट प्राप्त करना चाहते हैं तो स्पाइसजेट मोबाइल ऐप डाउनलोड करें, ऐसा करने पर ग्राहकों को ज्यादा लाभ कंपनी की ओर से मिल सकता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel