सलिल एस पारेख इन्फोसिस के सीइओ व एमडी नियुक्त किये गये
बेंगलुरु : देश की दूसरी सबसेबड़ी सूचना एवं प्राैद्योगिकी कंपनी इन्फाेसिस ने सलिल एस पारेख को नया सीइओ व एमडी नियुक्त किया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कंपनी में हुए बदलाव व असहमतियों के बीच विशाल सिक्का ने इन्फोसिस के सीइओ पद से इस्तीफा दे दिया था. सिक्का के इस्तीफा देने के बाद कंपनी […]
बेंगलुरु : देश की दूसरी सबसेबड़ी सूचना एवं प्राैद्योगिकी कंपनी इन्फाेसिस ने सलिल एस पारेख को नया सीइओ व एमडी नियुक्त किया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कंपनी में हुए बदलाव व असहमतियों के बीच विशाल सिक्का ने इन्फोसिस के सीइओ पद से इस्तीफा दे दिया था. सिक्का के इस्तीफा देने के बाद कंपनी का नेतृत्व करने के लिए संस्थापकों में से नंदन नीलेकणि को गैर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया.
कंपनी के सह संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने कॉरपोरेट गवर्नेंस के मुद्दे को कई बार उठाया था जिसके बाद कंपनी में व्यापक बदलाव हुए थे.
सलिल एस पारेख की नियुक्ति दो जनवरी 2018 से प्रभावी होगी. उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गयी है. इन्फोसिस ने अपने बयान में कहा है कि यूबी प्रवीण राव सीइओ व एमडी का पद छोड़ देंगे. सलिल एस पारेख फ्रांसीसी कंपनी कैपजेमिनी से इन्फोसिस में आयेंगे.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
