[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business जेट एयरवेज ने 30 विदेशी पायलटों को भेजा वापस

जेट एयरवेज ने 30 विदेशी पायलटों को भेजा वापस

0
जेट एयरवेज ने 30 विदेशी पायलटों को भेजा वापस

मुंबई : निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने घरेलू पायलट संघ नेशनल ऐविएटर्स गिल्ड (एनएजी) की मांग के बाद 30 विदेशी पायलटों को हटा दिया है. एनएजी ने विदेशी पायलटों को महंगे पायलट करार देते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी. इस फैसले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, जेट एयरवेज के साथ अभी भी 54 विदेशी पायलट काम कर रहे हैं. उन्हें भी समय के साथ हटा दिया जायेगा.

वर्तमान में जेट एयरवेज में 1400 से ज्यादा पायलट कार्यरत हैं. विदेशी पायलट जेट एयरवेज के बोइंग 737 और एटीआर बेडे का परिचालन करते हैं. बेंगलुरु में एक विदेशी पायलट द्वारा कथित तौर पर प्रशिक्षु का उत्पीड़न करने का मामला सामने आने के बाद एनएजी ने इस साल अप्रैल में निर्देश जारी करके अपने 1000 सदस्यों को विदेशी पायलटों के साथ उड़ान भरने से मना कर दिया था.

हालांकि बहिष्कार के इस आदेश को बाद में वापस ले लिया गया था. सूत्र ने बताया, जेट एयरवेज ने पिछले 6 महीनों में कुछ 40 विदेशी पायलटों को पिंक स्लिप दी थी. हालांकि, उनमें से 10 को फिर से भर्ती कर लिया गया था. इसलिए, अब तक 30 विदेशी पायलटों को वापस भेजा गया है. लेकिन हम चाहते हैं कि सभी महंगे पायलटों को बाहर किया जाए.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel