[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बढ़ी है अटल पेंशन योजना की लोकप्रियता, अगले साल तक लाभुकों की संख्या होगी एक करोड़ के पार

बढ़ी है अटल पेंशन योजना की लोकप्रियता, अगले साल तक लाभुकों की संख्या होगी एक करोड़ के पार

0
बढ़ी है अटल पेंशन योजना की लोकप्रियता, अगले साल तक लाभुकों की संख्या होगी एक करोड़ के पार

नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत अंशधारकों की संख्या अगले वर्ष मार्च तक बढ़कर एक करोड़ पहुंच जाने का अनुमान है. अटल पेंशन योजना लोगों को निश्चित पेंशन की गारंटी देती है.वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने वीडियो संदेश में कहा, एपीवाई न केवल सरकार की महत्वपूर्ण योजना है बल्कि यह समावेश का भी एक प्रमुख जरिया है.तीन साल के भीतर योजना के तहत करीब 69 लाख खाते खुले. उन्होंने कहा कि देश में पेंशन का दायरा सीमित है, दूसरी तरफ बड़ी आबादी है, इसको देखते हुए इस क्षेत्र में अभी लंबा रास्ता तय करना है.

कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के अंतर्गत जब ग्राहकों की संख्या 13 करोड हो सकती है, मुझे नहीं लगता कि एपीवाई पीछे रहेगी. हमने इस साल एक करोड़ का लक्ष्य रखा है जिसे 31 मार्च तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है. एपीवाई के तहत अंशधारकों के लिये मासिक पेंशन की व्यवस्था की है. अंशधारक के बाद पति या पत्नी को पेंशन मिलेगी.
दोनों की मृत्यु के बाद 60 साल तक जमा पेंशन कोष की पूरी राशि अंशधारक द्वारा नामित व्यक्ति को मिल जाएगी. अटल पेंशन योजना को आधार से जोड़े जाने के बारे में कुमार ने कहा कि फिलहाल 40 प्रतिशत खातों को आधार से जोड़ दिया गया है. पीएफआरडीए के चेयरमैन हेमंत कांट्रैक्टर ने कहा कि पेंशन नियामक ने पेंशन योजना का दायरा बढ़ाने के लिये ई-एनपीएस के जरिये एपीवाई से जुड़ने की प्रक्रिया तैयार की है. इसके लिये ग्राहक ई-एनपीएस पोर्टल पर जाकर आधार या बैंक का ब्योरा देकर या बचत खाता संख्या देकर योजना से जुड़ सकते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel