शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 170 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी 9,800 अंक के पार

मुंबई : घरेलू सांस्थानिक निवेशकों के लिवाली समर्थन से शेयर बाजार आज गुलजार खुले. सेंसेक्स 170 अंक से ऊपर चढ़ा और निफ्टी 9,800 अंक के पार चला गया. ब्रोकरों के अनुसार अक्तूबर डेरीवेटिवों में सौदे का आज पहला दिन होने से भी शेयर बाजार को समर्थन मिला है.... तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 29, 2017 12:24 PM

मुंबई : घरेलू सांस्थानिक निवेशकों के लिवाली समर्थन से शेयर बाजार आज गुलजार खुले. सेंसेक्स 170 अंक से ऊपर चढ़ा और निफ्टी 9,800 अंक के पार चला गया. ब्रोकरों के अनुसार अक्तूबर डेरीवेटिवों में सौदे का आज पहला दिन होने से भी शेयर बाजार को समर्थन मिला है.

तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 170.29 अंक यानी 0.54 चढ़कर 31,452.77 अंक पर खुला है. कल इसमें 122.67 अंक की मजबूती देखी गई थी. इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 58.40 अंक यानी 0.59 चढकर 9,827.35 अंक पर खुला है. शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से कल घरेलू सांस्थानिक निवेशकों ने 5196.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.