मुंबई : पहले नोटबंदी और अब जीएसटी लागू होने के बाद कारोबारियों की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है. गिरते जीडीपी और कम निजी निवेश से चिंतित सरकार किसी पैकेज की घोषणा कर सकती है. इस बीच जीएसटी को लेकर कल वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि एक दिन में मात्र 24 लाख रिटर्न ही दाखिल किया जा सकता है. जेटली ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से आज यहां कहा कि जीएसटी नेटवर्क की क्षमता प्रति घंटे एक लाख रिटर्न संभालने की है. इस तरह नेटवर्क से एक दिन में 24 लाख रिटर्न ही दाखिल किये जा सकते हैं. उन्होंने अंतिम दिन आने से पहले जीएसटी रिटर्न भरने को कहा.
पेट्रोल के बढ़ते दामों पर बोले वित्त मंत्री जेटली, सरकारी खर्च के लिए भी होती है राजस्व की जरूरत
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
