नयी दिल्ली : माल एवं सेवाकर (जीएसटी) रिटर्न दाखिल करने में आ रही दिक्कतों की वजह से आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुये व्यापारियों की परेशानी बढ गई है. उनका कहना है कि ईद, राखी पर कारोबार पहले ही कमजोर रहा, अब दिवाली का समय आ रहा है लेकिन बाजार में रौनक नहीं दिखाई दे रही. पहले नोटबंदी का असर रहा तो अब जीएसटी नेटवर्क में आ रही दिक्कतें परेशानी का सबब बन रही हैं. व्यापारियों का कहना है कि कारोबार के बजाय इस समय उनका सारा ध्यान जीएसटी रिटर्न भरने पर है. व्यापारियों को एक महीने में तीन-तीन फॉर्म जीएसटी-आर एक, दो और तीन जमा कराने पड रहे हैं. केवल व्यापारी ही नहीं, कर सलाहकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी रिटर्न भरने में आ रही दिक्कतों को स्वीकार करते हैं. उनका कहना है कि जीएसटी परिषद को इसे सुगम बनाने की दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए.
400 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
