[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बाजार में 1000 रुपये के नोट को लाने की अटकलों को सरकार ने किया खारिज, लगाया जा रहा था कयास

बाजार में 1000 रुपये के नोट को लाने की अटकलों को सरकार ने किया खारिज, लगाया जा रहा था कयास

0
बाजार में 1000 रुपये के नोट को लाने की अटकलों को सरकार ने किया खारिज, लगाया जा रहा था कयास

नयी दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को पिछले साल आठ नवंबर को नोटबंदी के दौरान प्रचलन से बाहर 1000 रुपये के पुराने नोट को नये कलेवर और सुरक्षा इंतजामों के साथ एक बार फिर बाजार में उतारे जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है. मीडिया में आयी रिपोर्ट के बाद सरकार ने कहा है कि फिलहाल 1000 रुपये के नोट को फिर से बाजार में लाने के संबंध में अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है. आर्थिक मामलों के सचिव एसी गर्ग ने कहा कि 1000 रुपये के नोट फिर से लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

इस खबर को भी पढ़ें: जल्द ही बाजार में 1000 रुपये के नोट की होने वाली है वापसी!

गौरतलब है कि मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि रिजर्व बैंक अभी हाल ही में 200 और 50 रुपये के नये नोटों को जारी करने के बाद पिछले साल नवंबर महीने में प्रचलन से बाहर हुए 1000 रुपये के नोट को बाजार में जल्द ही उतार सकता है. मीडिया की रिपोर्टों में 1000 रुपये के नोट को एक बार फिर बाजार में उतारे जाने के पीछे यह तर्क बताया जा रहा है कि बाजार में 500 और 2000 रुपये के नोट के बीच की कमी को पाटने के लिए रिजर्व बैंक 1000 रुपये के नोट को बाजार में दोबारा ला सकता है.

मीडिया की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नये सेक्यूरिटी फीचर के साथ संभवतः 1000 रुपये के नये नोट को दिसंबर, 2017 तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि रोजमर्रा के जीवन में 1000 रुपये का नया नोट फायदेमंद साबित होगा, जबकि कम मूल्य के नोटों का इस समय मांग अधिक है.

अंग्रेजी के अखबार डीएनए में प्रकाशित खबर के हवाले से डेक्कन क्रॉनिकल ने सोमवार को अपने वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में लिखा था कि रिजर्व बैंक 500 आैर 2000 रुपये के नोट के बीच की भारी खार्इ को पाटने के लिए यह कदम उठा सकता है. उसने यह भी लिखा है कि पिछले साल आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कालेधन पर अंकुश लगाने के प्रयास में नोटबंदी की घोषणा के बाद पहले बाजार में प्रचलित दो बड़े 500 और 1000 रुपये के नोट कचरे में तब्दील हो गया था. पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद सिस्टम में 500 और 2000 रुपये के नये नोट को उतारना पड़ा था.

इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले 25 अगस्त को 100 और 500 रुपये के बीच की खार्इ को पाटने के लिए रिजर्व बैंक की ओर से कम मूल्य के दो 50 और 200 रुपये के नये नोट जारी करने पड़े हैं. डीएनए की खबर के हवाले से डेक्कन क्रॉनिकल ने लिखा है कि रिजर्व बैंक 1000 रुपये के नये नोट को जारी करने की तैयारी पूरी कर चुका है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel