नयी दिल्ली : अपने बयानों और फैसले से हमेशा सुर्खियों में रहे रघुराम राजन की किताब अगले महीने लांच होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि इस किताब में रघुराम राजन और सरकार के बीच संबंधों का जिक्र है. किताब का शीर्षक है, I Do what I DO है, ‘यानि मुझे जो करना होता है, वही करता हूं’ है . इस किताब का विमोचन चेन्नई में पांच सिंतबर, दिल्ली में 7 सितंबर, और 8 सितंबर को मुंबई में होगी. यह किताब भारत के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के पद से इस्तीफा देने के बाद ठीक एक साल बाद आ रही है. रघुराम राजन की गिनती दुनियाभर के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों में होती है.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
