[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business #Infosys : निदेशक मंडल ने दी 13 हजार करोड़ के शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी

#Infosys : निदेशक मंडल ने दी 13 हजार करोड़ के शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी

0
#Infosys :  निदेशक मंडल ने दी 13 हजार करोड़ के शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी

नयी दिल्ली : देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) कंपनी इंफोसिस के निदेशक मंडल ने 13 हजार करोड़ रुपये तक के शेयरों की पुनर्खरीद को शनिवार को मंजूरी दे दी. कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि पुनर्खरीद के लिए प्रति शेयर 1,150 रुपये का भाव तय किया गया है जो शुक्रवार को बाजार बंद होते समय रहे 923.10 रुपये प्रति शेयर के स्तर से करीब 25 फीसदी अधिक है. कंपनी ने पुनर्खरीद प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सात सदस्यीय समिति भी गठित की. इस समिति में सह-अध्यक्ष रवि वेंकटेशन, कार्यकारी उपाध्यक्ष विशाल सिक्का और अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) एवं प्रबंध निदेशक यूबी प्रवीण राव भी शामिल हैं.

इंफोसिस ने कहा कि निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृत पुनर्खरीद में 11.3 करोड़ शेयरों को खरीदा जायेगा जो कंपनी के कुल शेयरों का 4.92 प्रतिशत है. उसने कहा कि पुनर्खरीद की प्रक्रिया की समयसीमा तथा अन्य जानकारियों की घोषणा आगे की जायेगी. इस प्रक्रिया को एक विशेष प्रस्ताव के जरिये शेयरधारकों की स्वीकृति मिलनी शेष है.

निदेशक मंडल ने इस पुनर्खरीद को ऐसे समय में मंजूरी दी है जब एक ही दिन पहले विशाल सिक्का ने कंपनी के सीइओ पद से इस्तीफा दिया है. उन्होंने कुछ संस्थापकों द्वारा कंपनी संचालन में गड़बड़ी के आरोप लगाये जाने के मद्देनजर इस्तीफा दिया. निदेशक मंडल ने सिक्का के इस्तीफे के लिए सह-संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति की भ्रमित करनेवाली मुहिम को जिम्मेदार बताया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel