नयी दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीटीएल) की ओर से रियल एस्टेट कंपनी जेपी इन्फ्राटेक को दिवालिया घोषित किये जाने की मंजूरी देने के बाद नोएडा अथॉरिटी ने निवेशकों को भरोसा देते हुए कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. एनसीटीएल की ओर से जेपी इन्फ्राटेक के खिलाफ मंजूरी दिये जाने के बाद उसकी आवासीय परियोजना में निवेश करने वाले काफी परेशान नजर आ रहे थे. उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए नोएडा अथॉरिटी की ओर से यह भरोसा दिया है.
इस खबर को भी पढ़ें: दिवालिया होने के कगार पर जेपी इंफ्रा, एनसीएलटी ने आर्इडीबीआर्इ की याचिका को दी मंजूरी
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
