[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood मंदिर में वरुण धवन का कैजुअल लुक देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया जमकर ट्रोल

मंदिर में वरुण धवन का कैजुअल लुक देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया जमकर ट्रोल

0
मंदिर में वरुण धवन का कैजुअल लुक देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया जमकर ट्रोल
वरुण धवन , फोटो - इंस्टाग्राम

Varun Dhawan: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. वे अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग वरुण से नाराज हो गए हैं और इंटरनेट पर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. दरअसल, लोगों को मंदिर जाने के लिए वरुण का कपड़ा बिल्कुल पसंद नहीं आया.

बनियान और निकर पहनकर मंदिर पहुंचे वरुण

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण धवन मुंबई के एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं. मंदिर जाते समय उन्होंने सिर्फ एक बनियान और शॉर्ट्स पहन रखी थी. मंदिर के अंदर पूजा करने के बाद उन्होंने माथे पर तिलक लगाया. जब वे मंदिर से बाहर आए, तो उन्होंने वहां मौजूद फैंस से नमस्ते किया और लोगों के बीच प्रसाद भी बांटा.

यहां देखें वीडियो

कपड़ों को लेकर भड़के यूजर्स और किया ट्रोल

वीडियो इंटरनेट पर आते ही, लोग वरुण धवन के स्टाइल पर भड़क गए. कमेंट्स सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, कम से कम मंदिर के लिए सही कपड़े तो पहन सकते थे. दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे लगता है मंदिर में शॉर्ट पैंट नहीं पहन कर जाना चाहिए. वहीं वरुण धवन को देखकर एक यूजर ने उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान वरुण तक कह दिया. इसके अलावा एक और यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, प्रभु शर्ट तो पहन लेते, कुछ तो ढंग का पहन लेता. तू मंदिर आया है सिर्फ बताने के लिए, जबरदस्ती क्यों आते हो यार. लोग लगातार उनके इस कैजुअल लुक पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि मंदिर जाने के लिए कपड़ों का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए.

Image 88
मंदिर में वरुण धवन का कैजुअल लुक देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया जमकर ट्रोल 6
Image 89
मंदिर में वरुण धवन का कैजुअल लुक देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया जमकर ट्रोल 7
Image 90
मंदिर में वरुण धवन का कैजुअल लुक देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया जमकर ट्रोल 8
Image 91
मंदिर में वरुण धवन का कैजुअल लुक देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया जमकर ट्रोल 9

इस दिन रिलीज होगी नई फिल्म

आपको बता दें कि वरुण धवन की यह फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इसी महीने 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया है. वरुण धवन के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल? एक्सपर्ट्स ने बताया ओपनिंग कलेक्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel