[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood ‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईथा’ का ऐलान, जानें कब होगी रिलीज

‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईथा’ का ऐलान, जानें कब होगी रिलीज

0
‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईथा’ का ऐलान, जानें कब होगी रिलीज
Eetha Release Date

Eetha Release Date: श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ के बाद से ही फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि श्रद्धा अब किस फिल्म में नजर आएंगी. अब मेकर्स ने फैंस का यह इंतजार खत्म कर दिया है और उनकी नई फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट की ऑफिशियली ऐलान कर दी है. आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी और इसकी कहानी क्या है.

रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

श्रद्धा कपूर की यह फिल्म इसी साल 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के त्योहार के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. आपको बता दें कि साल 2025 में सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ बनाने के बाद, मशहूर निर्माता दिनेश विजन और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर इस फिल्म के लिए साथ आए हैं.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट ?

यह फिल्म महाराष्ट्र की एक बहुत ही प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विथाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. यानी यह एक बायोपिक फिल्म होगी. इस फिल्म में साल 1940 से लेकर 1990 के दशक तक के उनके पूरे सफर, उनकी कामयाबी और उनके जीवन के संघर्षों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया जाएगा. वहीं इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ रणदीप हुडा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं.

‘स्त्री 2’ ने बनाए थे कमाई के नए रिकॉर्ड

श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे शानदार स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म ने कमाई के मामले में हिंदी सिनेमा के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार का भी एक मजेदार कैमियो जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल की वो 5 आइकॉनिक फिल्में, जिन्होंने बना दिया उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel