[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood Ranveer Singh Rejected Films: ‘डॉन 3’ ही नहीं, रणवीर सिंह ने ठुकराईं ये फिल्में भी, बाद में हुईं सुपरहिट

Ranveer Singh Rejected Films: ‘डॉन 3’ ही नहीं, रणवीर सिंह ने ठुकराईं ये फिल्में भी, बाद में हुईं सुपरहिट

0
Ranveer Singh Rejected Films: ‘डॉन 3’ ही नहीं, रणवीर सिंह ने ठुकराईं ये फिल्में भी, बाद में हुईं सुपरहिट
रणवीर सिंह की रिजेक्टेड फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम

Ranveer Singh Rejected Films: एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं. दरअसल, वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और शूटिंग की डेट्स को लेकर रणवीर सिंह और मेकर्स के बीच बात नहीं बन पाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग शुरू होने में सिर्फ कुछ हफ्ते बाकी थे, लेकिन उससे पहले ही रणवीर ने प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला कर लिया.

इसी बीच सोशल मीडिया पर उन फिल्मों की चर्चा भी तेज हो गई है, जिन्हें रणवीर सिंह पहले रिजेक्ट कर चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई फिल्में बाद में बड़ी सुपरहिट साबित हुईं. आइए जानते हैं उस पूरी लिस्ट के बारे में.

‘लव एंड वॉर’

न्यूज 18 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह को ‘लव एंड वॉर’ ऑफर की थी. लेकिन रणवीर ने यह फिल्म इसलिए नहीं की क्योंकि वह फिल्म के मुख्य लीड रोल में नहीं थे. बाद में यह रोल विक्की कौशल को मिला.

‘एनिमल’

रणबीर कपूर से पहले ‘एनिमल’ का ऑफर रणवीर सिंह को मिला था. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की डार्क और हिंसक कहानी की वजह से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया.

‘सैम बहादुर’

‘सैम बहादुर’ के लिए भी रणवीर सिंह का नाम सामने आया था. लेकिन बताया जाता है कि बिजी शेड्यूल और ‘83’ के बाद फिर से बायोपिक नहीं करने की वजह से उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी. बाद में यह रोल विक्की कौशल ने निभाया.

‘कबीर सिंह’

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कथित तौर पर रणवीर सिंह को ‘कबीर सिंह’ ऑफर की थी. लेकिन फिल्म का गुस्से वाला और हिंसक माहौल रणवीर को ज्यादा डार्क लगा, इसलिए उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया.

‘बॉम्बे वेलवेट’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉम्बे वेलवेट’ में जॉनी बलराज के किरदार के लिए भी रणवीर सिंह का नाम चर्चा में था. हालांकि बाद में यह रोल रणबीर कपूर ने निभाया.

यह भी पढ़ें: Dragon में कैसा होगा जूनियर एनटीआर का किरदार? डायरेक्टर प्रशांत नील बोले- बेहद डार्क और पावरफुल

Previous article गोवा में अलौली के प्रवासी मजदूर की करंट लगने से हुयी मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Next article तेज आंधी-तूफान व बारिश से बेलवा पंचायत में भारी तबाही
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel