[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood राम चरण की ‘पेड्डी’ का जलवा जारी, 5वें दिन भी सिनेमाघरों में दिखा क्रेज

राम चरण की ‘पेड्डी’ का जलवा जारी, 5वें दिन भी सिनेमाघरों में दिखा क्रेज

0
राम चरण की ‘पेड्डी’ का जलवा जारी, 5वें दिन भी सिनेमाघरों में दिखा क्रेज
पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5, फोटो - इंस्टाग्राम

Peddi Box Office Collection Day 5: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की जोड़ी इन दिनों थिएटर्स में धमाल मचा रही है. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस बड़ी मास एक्शन फिल्म पेड्डी को देखने के लिए लोग भारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं, हालांकि फिल्म में फीमेल लीड जाह्नवी कपूर के किरदार को दिखाने के तरीके पर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं. इस बड़े विवाद के बाद भी फिल्म के क्रेज पर कोई असर नहीं पड़ा है और पहले सोमवार को भी फिल्म ने शानदार पकड़ बनाए रखी.

देखें 5वें दिन का कलेक्शन

वर्किंग डे होने के कारण रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 62 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को देश भर के 7,905 शोज से फिल्म ने 12.05 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की है. इस कमाई को मिलाकर अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 169.70 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं टैक्स और बाकी चीजें मिलाकर भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 201.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Image 291
राम चरण की 'पेड्डी' का जलवा जारी, 5वें दिन भी सिनेमाघरों में दिखा क्रेज 3

दुनिया भर में फिल्म का जलवा

यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार नोट छाप रही है. पांचवें दिन फिल्म ने विदेशी मार्केट से 1 करोड़ रुपये बटोरे. इसी के साथ विदेशों में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 47 करोड़ रुपये हो गया है. अगर भारत और विदेश दोनों की कुल कमाई को जोड़ दिया जाए तो ‘पेड्डी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 248.92 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

जाह्नवी कपूर के रोल पर क्यों हो रहा है विवाद?

फिल्म एक तरफ जहां बंपर कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसे आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है. फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा को जिस तरह से दिखाया गया है, उस पर लोगों ने नाराजगी जताई है. इंटरनेट पर लोग मेकर्स को घेर रहे हैं कि फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग से ज्यादा उनके शरीर पर फोकस किया गया है. क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म के कुछ कैमरा एंगल्स, बिना मर्जी के रोमांटिक सीन और कुछ डायलॉग्स ऐसे हैं जो हैरासमेंट को बढ़ावा देते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की शुरुआत भी बेहद धमाकेदार रही थी क्योंकि इसने ओपनिंग डे पर ही 51 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जबकि प्रिव्यू शोज से ही 18.50 करोड़ रुपये एडवांस में बटोर लिए थे. इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईथा’ का ऐलान, जानें कब होगी रिलीज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel