[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood तीसरे वीकेंड में ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने पार किया करोड़ का आंकड़ा

तीसरे वीकेंड में ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने पार किया करोड़ का आंकड़ा

0
तीसरे वीकेंड में ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने पार किया करोड़ का आंकड़ा
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17

Raja Shivaji Box Office Collection Day 17: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. पिछले कुछ दिनों में फिल्म की कमाई काफी कम हो गई थी, लेकिन तीसरे वीकेंड शनिवार और रविवार की वजह से फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर अच्छा उछाल देखने को मिला है. इस कमाई के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है और भारत में कुल 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है. आइए जानते हैं कि 17वें दिन फिल्म ने कुल कितने करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

जानें 17वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म राजा शिवाजी ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 2,223 शोज के जरिए 3.45 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. इस कमाई के साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 100.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, इसका टोटल नेट कलेक्शन 84.55 करोड़ रुपये हो चुका है. 17वें दिन हिंदी वर्जन से 0.55 करोड़ रुपये और मराठी वर्जन से 2.90 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

Image 234
तीसरे वीकेंड में 'राजा शिवाजी' की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने पार किया करोड़ का आंकड़ा 3

कमाई में उतार-चढ़ाव का ऐसा रहा हाल

अगर फिल्म की पिछली कमाई पर नजर डालें, तो दूसरे हफ्ते से ही इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलने लगी थी. पहले हफ्ते में जहां फिल्म ने 52.65 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी, वहीं दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा घटकर केवल 24.30 करोड़ रुपये रह गया. इसके बाद तीसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई में भारी कमी आई, जहां 15वें दिन शुक्रवार को यह सिमटकर महज 1.45 करोड़ रुपये पर आ गई थी. हालांकि, वीकेंड होने की वजह से शनिवार और रविवार को फिल्म को थोड़ा फायदा मिला और इसकी कमाई में एक बार फिर सुधार देखा गया.

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख जैसे कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं. इस फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा और दिलचस्प खुलासा खुद रितेश देशमुख ने किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की कमाई अपनी जगह है, लेकिन फिल्म में काम करने वाले सभी बड़े कलाकारों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में इस फिल्म के लिए एक भी रुपया नहीं लिया है, यानी सबने बिल्कुल फ्री में काम किया है.

यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: फिल्म का निकला दम, पहले वीकेंड में सिर्फ हुई इतनी कमाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel