[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood दूसरे दिन बढ़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई, लेकिन नहीं टूट पाया 10 करोड़ का आंकड़ा

दूसरे दिन बढ़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई, लेकिन नहीं टूट पाया 10 करोड़ का आंकड़ा

0
दूसरे दिन बढ़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई, लेकिन नहीं टूट पाया 10 करोड़ का आंकड़ा
पति पत्नी और वो 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 2: ‘पति पत्नी और वो 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में बढ़त दिखाई, लेकिन यह 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ के मुकाबले अभी पीछे नजर आ रही है.

दूसरे दिन बढ़ी फिल्म की कमाई

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ‘पति पत्नी और वो 2’ ने पहले दिन भारत में 4 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 43 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. दो दिनों में फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 9.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

विदेशों में भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है. दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 1 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही विदेशी बाजार में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 2 करोड़ रुपये हो गया है. अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने दो दिनों में कुल 13.70 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

‘पति पत्नी और वो’ से पीछे निकली सीक्वल फिल्म

नई फिल्म की तुलना लगातार 2019 में रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो’ से की जा रही है. उस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए थे. पुरानी फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन ही 12.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जबकि पहले दिन उसका कलेक्शन 9.10 करोड़ रुपये था. ऐसे में देखा जाए तो ‘पति पत्नी और वो 2’ की शुरुआत पहले भाग की तुलना में धीमी रही है.

भारत में डे वाइज कलेक्शन

  • पहला दिन – 4 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन – 5.75 करोड़ रुपये

कुल कमाई -9.75 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

Previous article गया रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, यात्रियों का सामान उड़ाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Next article कटिहार में सुबह 7:30 बजे बजेगी आरती, मां के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel