[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood नई फिल्मों की टक्कर के बीच मजबूती से टिकी ‘पति पत्नी और वो दो’, 10 दिनों में कमाए इतने करोड़

नई फिल्मों की टक्कर के बीच मजबूती से टिकी ‘पति पत्नी और वो दो’, 10 दिनों में कमाए इतने करोड़

0
नई फिल्मों की टक्कर के बीच मजबूती से टिकी ‘पति पत्नी और वो दो’, 10 दिनों में कमाए इतने करोड़
पति पत्नी और वो दो, फोटो - X

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 10: एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी और अब इसने अपने 10 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म को देखने के बाद लोग इस पर मिली-जुली राय दे रहे हैं. दूसरे हफ्ते में कदम रखते ही इस फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है, जबकि थियेटर्स में इस समय कुछ नई फिल्में भी लगी हुई हैं.

10वें दिन रविवार को फिल्म ने की शानदार कमाई

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने 10वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यह कमाई देश भर के 2,983 शोज के जरिए हुई है. रविवार का यह कलेक्शन शनिवार की 2.75 करोड़ रुपये की कमाई से करीब 18.2 प्रतिशत ज्यादा है. इस शानदार कमाई के साथ अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 36.35 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 43.22 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Image 350
नई फिल्मों की टक्कर के बीच मजबूती से टिकी 'पति पत्नी और वो दो', 10 दिनों में कमाए इतने करोड़ 3

विदेशों में भी फिल्म को मिल रहा है प्यार

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शक देख रहे हैं. रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने विदेशों से 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसे मिलाकर अब तक विदेशों से फिल्म ने कुल 7.30 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. भारत और विदेशों की कुल कमाई को अगर जोड़ दिया जाए, तो फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 50.52 करोड़ रुपये हो चुका है.

इन नई फिल्मों से मिल रही है कड़ी टक्कर

सिनेमाघरों में पहले से मौजूद इस फिल्म को टक्कर देने के लिए बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. इसमें पहली बॉलीवुड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ है, जिसने रविवार को भारत में 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं दूसरी मोहनलाला की ‘दृश्यम 3’ रिलीज हुई है. इन दोनों नई फिल्मों के बावजूद आयुष्मान की फिल्म थियेटर्स में मजबूती से टिकी हुई है.

फिल्म की स्टारकास्ट

इस मजेदार फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में विजय राज, विशाल वशिष्ठ, दुर्गेश कुमार, आयशा रजा मिश्रा, तिग्मांशु धूलिया और दीपिका अमीन जैसे कई बेहतरीन कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं.

यह भी पढ़ें: आलीशान बंगले और लग्जरी कारों के शौकीन हैं करण जौहर, जानें कितनी है नेटवर्थ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel