[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood 15वें दिन भी फिल्म ‘माइकल’ की कमाई रही स्थिर, जानें कलेक्शन

15वें दिन भी फिल्म ‘माइकल’ की कमाई रही स्थिर, जानें कलेक्शन

0
15वें दिन भी फिल्म ‘माइकल’ की कमाई रही स्थिर, जानें कलेक्शन
माइकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15, फोटो - इंस्टाग्राम

Michael Box Office Collection Day 15: मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में जाफर जैक्सन ने माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है, जिससे इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, लेकिन फिर भी यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाई कर रही है.

15वें दिन की कमाई रही स्थिर

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘माइकल’ ने अपने 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. शुक्रवार यानी डे 15 को फिल्म ने लगभग 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. खास बात यह है कि फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं आई है और यह 14वें दिन के बराबर ही रही. वहीं देश भर में इस फिल्म के 1,189 शोज चले, और अब तक भारत में इस फिल्म ने कुल 45.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.

Image 101
15वें दिन भी फिल्म 'माइकल' की कमाई रही स्थिर, जानें कलेक्शन 3

कैसा रहा अब तक का कुल कलेक्शन?

अगर फिल्म की अब तक की पूरी कमाई की बात करें, तो इसका भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 54.78 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में कुल 17.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बीते बुधवार को फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये और गुरुवार को 1.23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. अब सबकी नजरें शनिवार और रविवार की कमाई पर टिकी हैं, क्योंकि वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में और सुधार होने की उम्मीद है.

इन फिल्मों से मिल रही है टक्कर

सिनेमाघरों में मौजूद ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं, जिससे ‘माइकल’ के शोज और कलेक्शन पर असर पड़ रहा है. इसके अलावा, 8 मई को रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ भी दर्शकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है. इन सभी फिल्मों के बीच चल रहे कड़े मुकाबले की वजह से ‘माइकल’ की कमाई की रफ्तार अब थोड़ी धीमी पड़ गई है. हालांकि, माइकल जैक्सन के फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज अब भी बना हुआ है, जिसकी वजह से यह इन फिल्मों के सामने मजबूती से टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें: पहले दिन ही फुस्स हुई ‘दादी की शादी’, 1 करोड़ तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel