[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood ‘करुप्पु’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए 21 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

‘करुप्पु’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए 21 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

0
‘करुप्पु’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए 21 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन
करुप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21, फोटो -X

Karuppu Box Office Collection Day 21: साउथ के जाने-माने एक्टर सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की नई फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में लगातार बनी हुई है. शुरुआती हफ्तों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छी शुरुआत की थी, हालांकि अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है और टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ भी कम हो गई है. इसके बावजूद फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाने की ओर बढ़ रही है.

21वें दिन की कमाई में आई कमी

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘करुप्पु’ ने अपनी रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे हफ्ते के भारत में करीब 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. यह कमाई 20वें दिन के 1.55 करोड़ रुपये के कलेक्शन से थोड़ी कम है. फिल्म ने यह कमाई देशभर के 1,860 शोज के जरिए की है. इसी के साथ अब भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 218.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Image 158
'करुप्पु' की कमाई में आई गिरावट, जानिए 21 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन 3

तमिल और तेलुगु वर्जन से मिला सबसे ज्यादा फायदा

इस फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा इसके तमिल वर्जन से मिल रहा है. 21वें दिन अकेले तमिल वर्जन ने 1,665 शोज से 85 लाख रुपये कमाए. वहीं तेलुगु वर्जन से फिल्म को 5 लाख रुपये मिले हैं. अगर राज्यों की बात करें, तो तमिलनाडु से सबसे ज्यादा 80 लाख रुपये की कमाई हुई है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है फिल्म

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं. ओवरसीज से फिल्म ने अब तक कुल 79.50 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अगर हम भारत की कमाई और विदेशों की कमाई दोनों को मिला दें, तो इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 298.39 करोड़ रुपये हो चुका है. यह फिल्म दुनिया भर में 300 करोड़ का बड़ा आंकड़ा छूने से बेहद करीब है.

यह भी पढ़ें: 15वें दिन भी नहीं थमी ‘दृश्यम 3’ की कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel