[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली ‘एक दिन’, जुनैद बोले- आमिर खान ने इसे दिल से लगा लिया

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली ‘एक दिन’, जुनैद बोले- आमिर खान ने इसे दिल से लगा लिया

0
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली ‘एक दिन’, जुनैद बोले- आमिर खान ने इसे दिल से लगा लिया
जुनैद खान और आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्टर जुनैद खान अपनी फिल्म ‘लवयापा’ के बाद फिल्म ‘एक दिन’ के जरिए बड़े पर्दे पर लौटे थे. हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाई. रिलीज के बाद फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही, जिसके बाद अब जुनैद ने पहली बार इसकी असफलता पर खुलकर बात की है. विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में जुनैद ने फिल्म के खराब प्रदर्शन और अपने पिता आमिर खान की प्रतिक्रिया को लेकर कई बातें साझा कीं.

जुनैद खान बोले- हमें उम्मीद थी, लेकिन फिल्म नहीं चली

इंटरव्यू के दौरान जुनैद खान ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिजल्ट पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “हां, फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. हमें उम्मीद थी कि फिल्म चलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कभी-कभी ऐसा हो जाता है. मुझे यह फिल्म सच में बहुत पसंद आई थी और मैंने इसे काफी एंजॉय भी किया. कई लोगों को भी फिल्म अच्छी लगी, लेकिन शायद ज्यादातर दर्शकों को यह पसंद नहीं आई. ऐसा कभी-कभी होता है.”

आमिर खान को अब भी है फिल्म की असफलता का दुख

जब जुनैद से पूछा गया कि फिल्म के निर्माता और उनके पिता आमिर खान ने इस असफलता पर कैसी प्रतिक्रिया दी, तो उन्होंने बताया कि आमिर अब भी इससे इमोशनली रूप से प्रभावित हैं. जुनैद ने कहा, “वो आज भी उदास रहते हैं. इतने सालों का अनुभव होने और सब कुछ देखने के बाद भी उन्हें फिल्म की असफलता बहुत परेशान करती है. लेकिन वो खुद को काम में व्यस्त रखते हैं और फिर से नई शुरुआत करने में लग जाते हैं. अगर उन्हें कोई फिल्म पसंद आती है, तो उसकी असफलता वो दिल से महसूस करते हैं.”

‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर रही कमजोर

फिल्म ‘एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया था. वहीं इसे मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म से साई पल्लवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जबकि यह जुनैद खान की दूसरी थिएट्रिकल रिलीज थी. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला से लेकर निगेटिव रिस्पॉन्स मिला. 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती चली गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में केवल 5.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये रहा.

यह भी पढ़ें– मलयालम ‘दृश्यम 3’ से पूरी तरह अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, क्लाइमैक्स होगा सरप्राइजिंग

Previous article डस्टबिन क्रय करने के नाम पर पांच लाख की फर्जी निकासी का आरोप
Next article BANKA : जनगणना कार्य को लेकर बीडीओ ने किया किट का वितरण
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel