[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood 7वें दिन ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में उछाल, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

7वें दिन ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में उछाल, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

0
7वें दिन ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में उछाल, जानें अब तक का कुल कलेक्शन
चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई बेहद धीमी और कमजोर चल रही है. बॉलीवुड की दूसरी बड़ी फिल्मों के कड़े मुकाबले के कारण इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है. हालांकि, इस सुस्त रफ्तार के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पिटी नहीं है और हर दिन थोड़ा-बहुत कलेक्शन बटोर कर जैसे-तैसे आगे बढ़ रही है. आइए जानते हैं इसके सातवें दिन की पूरी रिपोर्ट.

जानें 7वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अपने सातवें दिन यानी गुरुवार को देश भर के 3,713 शोज के जरिए करीब 2.20 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है. यह कलेक्शन पिछले दिन की कमाई के मुकाबले करीब 15.8 प्रतिशत की बेहतरीन बढ़त है. इस नए कलेक्शन को मिलाकर अब भारत में फिल्म का कुल नेट कमाई 19.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 22.98 करोड़ रुपये हो गया है.

Image 414
7वें दिन 'चांद मेरा दिल' की कमाई में उछाल, जानें अब तक का कुल कलेक्शन 3

दुनियाभर में फिल्म ने कितनी की कमाई ?

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इस फिल्म को विदेशी सिनेमाघरों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने अपने सातवें दिन विदेशों से करीब 15 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब 3.05 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह भारत की कुल ग्रॉस कमाई 22.98 करोड़ रुपये और विदेशों की 3.05 करोड़ रुपये को मिलाकर, लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 26.03 करोड़ रुपये के ठीक-ठाक आंकड़े पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, 8वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

यह भी पढ़ें: महिला वकील के रोल में इन एक्ट्रेसेस ने छोड़ी गहरी छाप, फैंस ने जमकर की तारीफ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel