[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood ‘चांद मेरा दिल’ का 5वें दिन कैसा रहा हाल? हिट या मिस, देखें टोटल कलेक्शन

‘चांद मेरा दिल’ का 5वें दिन कैसा रहा हाल? हिट या मिस, देखें टोटल कलेक्शन

0
‘चांद मेरा दिल’ का 5वें दिन कैसा रहा हाल? हिट या मिस, देखें टोटल कलेक्शन
चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफ्स कलेक्शन डे 5

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर लक्ष्य की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है. प्यार और इमोशन से भरी यह फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज हुई थी, हालांकि फिल्म को लेकर दर्शकों की राय मिली-जुली आ रही है, लेकिन फिर भी इसकी कमाई लगातार बरकरार है. लोग खासकर अनन्या पांडे की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और विवेक सोनी इसके डायरेक्टर हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन ठीक-ठाक कमाई कर रही है.

जानें 5वें दिन की कमाई का हाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के 5वें दिन यानी मंगलवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली है. इस फिल्म ने देश भर के 4,119 शोज से कुल 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह कमाई इसके ठीक पिछले दिन यानी चौथे दिन यानी सोमवार के 2.25 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के मुकाबले केवल 6.7 प्रतिशत कम है, जो कि वर्किंग डे के हिसाब से काफी सामान्य माना जाता है. इस मंगलवार की कमाई को जोड़कर अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 15.35 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इसका कुल घरेलू ग्रॉस कलेक्शन ₹8.16 करोड़ हो चुका है.

Image 382
‘चांद मेरा दिल’ का 5वें दिन कैसा रहा हाल? हिट या मिस, देखें टोटल कलेक्शन 3

फिल्म की विदेशों में कितनी हुई कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश में फिल्म ने अपने 5वें दिन 0.40 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है, जिसके साथ ही इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 2.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. भारत और विदेश दोनों की कुल कमाई को मिलाकर देखा जाए, तो अनन्या पांडे और लक्ष्य की इस फिल्म का अब तक का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.81 करोड़ रुपये हो चुका है. सिनेमाघरों में तगड़े शोज मिलने के कारण कामकाजी दिनों में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

क्या है इस फिल्म की कहानी?

यह कहानी हैदराबाद के एक कॉलेज से शुरू होती है, जहां एक लड़का और लड़की की मुलाकात होती है. शुरुआत में हल्की-फुल्की दोस्ती होती है, जो धीरे-धीरे बहुत ही गहरे और सच्चे प्यार में बदल जाती है. दोनों अपनी ही खूबसूरत दुनिया में खोए रहते हैं, लेकिन तभी उनकी हंसती-खेलती जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जिसकी उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. शादी से पहले ही लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है. यह बात सामने आते ही दोनों के सामने समाज और परिवार का बड़ा डर खड़ा हो जाता है. बच्चे और घर की जिम्मेदारी के कारण दोनों के बीच तनाव और झगड़े शुरू हो जाते हैं. एक दिन दोनों का झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि बात मारपीट तक पहुंच जाती है.

यह भी पढ़ें: वर्किंग डे पर ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पलटी बाजी, 12वें दिन की कमाई में आया उछाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel