[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood Cannes 2026: लोरियल पेरिस पर भड़के फैंस, पोस्टर पर आलिया दिखीं, लेकिन ऐश्वर्या गायब

Cannes 2026: लोरियल पेरिस पर भड़के फैंस, पोस्टर पर आलिया दिखीं, लेकिन ऐश्वर्या गायब

0
Cannes 2026: लोरियल पेरिस पर भड़के फैंस, पोस्टर पर आलिया दिखीं, लेकिन ऐश्वर्या गायब
कान्स 2026, फोटो - इंस्टाग्राम

Cannes 2026: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल ‘कान्स’ की शुरुआत हो चुकी है. पिछले 20 सालों से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस फेस्टिवल का एक बड़ा हिस्सा रही हैं. वह ‘लोरियल पेरिस’ ब्रांड की तरफ से रेड कार्पेट पर वॉक करती हैं. लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिससे ऐश्वर्या के फैंस काफी दुखी और नाराज हो गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

लोरियल पेरिस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली और लिखा, “इसे लोरियल पेरिस का ऑफिशियल चेक-इन समझें, ले मार्टिनेज होटल अब आधिकारिक तौर पर इस फेस्टिवल का घर है. दरअसल, लोरियल पेरिस ने कान्स के एक बड़े होटल में अपने मशहूर चेहरों के पोस्टर लगाए हैं. इन पोस्टरों में दुनिया भर के बड़े सितारे नजर आ रहे हैं. भारत से इस बार आलिया भट्ट का पोस्टर भी वहां लगाया गया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ऐश्वर्या राय का पोस्टर वहां से गायब है. सालों से इस ब्रांड का चेहरा रहीं ऐश्वर्या को इस तरह जगह न मिलने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर ब्रांड की क्लास लगा दी.

फैंस ने जताया अपना गुस्सा

ऐश्वर्या के फैंस का कहना है कि ऐश्वर्या ने ही एशिया में इस ब्रांड को घर-घर तक पहुंचाया है. सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, “कान्स की असली क्वीन ऐश्वर्या राय कहां हैं?” वहीं एक दूसरे फैन ने कहा कि नए चेहरों को जगह देना ठीक है, लेकिन ऐश्वर्या जैसी सीनियर एक्ट्रेस को भूलना गलत है. फैंस का मानना है कि ऐश्वर्या की जगह कोई और नहीं ले सकता.

Image 162
Cannes 2026: लोरियल पेरिस पर भड़के फैंस, पोस्टर पर आलिया दिखीं, लेकिन ऐश्वर्या गायब 6
Image 163
Cannes 2026: लोरियल पेरिस पर भड़के फैंस, पोस्टर पर आलिया दिखीं, लेकिन ऐश्वर्या गायब 7
Image 164
Cannes 2026: लोरियल पेरिस पर भड़के फैंस, पोस्टर पर आलिया दिखीं, लेकिन ऐश्वर्या गायब 8

ब्रांड ने क्या दिया जवाब?

जब फैंस का गुस्सा बढ़ने लगा, तो लोरियल पेरिस ने एक कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, “साल दर साल, हर कान्स में वह (ऐश्वर्या) कभी नहीं चूकतीं.” ब्रांड का मतलब था कि ऐश्वर्या हमेशा की तरह इस बार भी उनके साथ हैं. हालांकि, फैंस इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए. उन्होंने सवाल किया कि अगर वह साथ हैं, तो फिर उनका पोस्टर क्यों नहीं लगाया गया?.

Image 165
Cannes 2026: लोरियल पेरिस पर भड़के फैंस, पोस्टर पर आलिया दिखीं, लेकिन ऐश्वर्या गायब 9

ऐश्वर्या और कान्स का रिश्ता

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय पहली बार साल 2002 में अपनी फिल्म ‘देवदास’ के लिए कान्स गई थीं. उसके बाद साल 2003 से वह लगातार लोरियल ब्रांड की एंबेसडर बनकर वहां जा रही हैं. ऐश्वर्या ने अपने अनोखे फैशन और स्टाइल से इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया है. यही वजह है कि आज भी फैंस उन्हें कान्स में देखने के लिए सबसे ज्यादा बेताब रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Cannes 2026: कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का जादू, पीच गाउन में जीता फैंस का दिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel