[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood रिलीज के 37 दिन बाद भी थम नहीं रही ‘भूत बंगला’ की कमाई, वीकेंड पर फिल्म ने फिर मचाया गदर

रिलीज के 37 दिन बाद भी थम नहीं रही ‘भूत बंगला’ की कमाई, वीकेंड पर फिल्म ने फिर मचाया गदर

0
रिलीज के 37 दिन बाद भी थम नहीं रही ‘भूत बंगला’ की कमाई, वीकेंड पर फिल्म ने फिर मचाया गदर
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन , फोटो - X

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 37: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेर रही है. फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की रफ्तार में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है. वीकेंड का फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने थियेटर्स में एक बार फिर छलांग मारी है. आइए आपको फिल्म की 37वें दिन की कमाई बताते हैं.

37वें दिन शनिवार को फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कमाई पांचवें हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक लाखों में सिमट गई थी. मगर 37वें दिन यानी पांचवें शनिवार को वीकेंड का फायदा मिला और फिल्म की कमाई में एक बार फिर जबरदस्त उछाल आया. शनिवार को देश भर के 1,412 शोज के जरिए फिल्म ने पूरे 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह कमाई बीते दिन यानी शुक्रवार की 0.55 करोड़ रुपये की कमाई से पूरे 81.8 प्रतिशत ज्यादा है, जो इसकी मजबूत पकड़ को दिखाती है. इस शानदार कमाई के साथ अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 173.00 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 205.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Image 341
रिलीज के 37 दिन बाद भी थम नहीं रही 'भूत बंगला' की कमाई, वीकेंड पर फिल्म ने फिर मचाया गदर 3

दुनिया भर में कितनी हुई कमाई

वहीं अगर विदेशों की बात करें, तो 37वें दिन फिल्म ने वहां से 0.05 करोड़ रुपये बटोरे हैं, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 53.75 करोड़ रुपये हो चुका है. इन सभी आंकड़ों को मिलाकर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने अब तक दुनिया भर में 258.79 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji: रितेश देशमुख की मां बनने पर भाग्यश्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मना करने का सवाल ही नहीं था

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel