[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood ‘दृश्यम 3’ और ‘चांद मेरा दिल’ की टक्कर के बीच भी डटा रहा ‘भूत बंगला’, 36वें दिन की कमाई जानिए

‘दृश्यम 3’ और ‘चांद मेरा दिल’ की टक्कर के बीच भी डटा रहा ‘भूत बंगला’, 36वें दिन की कमाई जानिए

0
‘दृश्यम 3’ और ‘चांद मेरा दिल’ की टक्कर के बीच भी डटा रहा ‘भूत बंगला’, 36वें दिन की कमाई जानिए
भूत बगला बॉक्स ऑफिस कलेत्शन डे 36

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 36: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. थिएटर्स में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है. अपने 36वें दिन भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और हर दिन थोड़-थोड़ी कमाई के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है.

36वें दिन इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 36वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले करीब 21.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. जहां फिल्म ने इससे पिछले दिन 0.70 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया था, वहीं 36वें दिन इसने देश भर के 1,306 शोज से कुल 0.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वीक डेज के हिसाब से इस आंकड़े को काफी अच्छा माना जा रहा है.

Image 314
'दृश्यम 3' और 'चांद मेरा दिल' की टक्कर के बीच भी डटा रहा 'भूत बंगला', 36वें दिन की कमाई जानिए 3

भारत में अब तक का कुल कलेक्शन

इस नए कलेक्शन को मिलाकर ‘भूत बंगला’ का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 172.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं अगर घरेलू ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने देश भर से अब तक कुल 203.85 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है.

दुनिया भर में कितनी हुई कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. विदेशी मार्केट यानी ओवरसीज से फिल्म ने अब तक कुल 53.66 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन बटोरा है. इस तरह भारत और विदेश दोनों की कमाई को जोड़कर ‘भूत बंगला’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 257.51 करोड़ रुपये हो गया है.

सिनेमाघरों में इन सभी फिल्मों से मिल रही है कड़ी टक्कर

सिनेमाघरों में पहले से ही कई बड़ी और अन्य फिल्में मौजूद हैं, जिनसे इसका मुकाबला चल रहा है. इस समय थिएटर्स में ‘राजा शिवाजी’, ‘करुप्पु’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ जैसी फिल्में पहले से ही दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही हैं. अब इस बीच अनन्या पांडे की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही सस्पेंस से भरपूर बड़ी फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी आ चुकी है. इन सभी फिल्मों के आने के बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें: दूसरे हफ्ते में पस्त हुई ‘पति पत्नी और वो दो’ की रफ्तार, 8वें दिन कमाई हुआ बेहद कम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel