[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood अमीषा पटेल की वो 5 आइकॉनिक फिल्में, जिन्होंने बना दिया उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन

अमीषा पटेल की वो 5 आइकॉनिक फिल्में, जिन्होंने बना दिया उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन

0
अमीषा पटेल की वो 5 आइकॉनिक फिल्में, जिन्होंने बना दिया उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन
अमीषा पटेल बर्थडे स्पेशल, फोटो - इंस्टाग्राम

Ameesha Patel Birthday Special: बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. 9 जून 1975 को जन्मी अमीषा ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा, तो अपनी मासूमियत और बेहतरीन परफॉर्मेंस करोड़ों दिलों को जीत लिया है. उन्होंने रोमांटिक फिल्मों से लेकर सस्पेंस थ्रिलर और हॉरर कॉमेडी तक में अपनी वर्सेटिलिटी साबित की है. आज इस खास दिन पर आइए नजर डालते हैं उनकी कुछ सबसे यादगार और सुपरहिट फिल्मों पर.

कहो ना प्यार है (साल 2000)

यह अमीषा पटेल की पहली ही फिल्म थी, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रौशन मुख्य भूमिका में नजर आए थे. सोनिया और रोहित की इस खूबसूरत प्रेम कहानी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस एक फिल्म ने अमीषा और ऋतिक दोनों को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था.

गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2

भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी फिल्म ‘गदर’ अमीषा पटेल के लाइफ की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है. यह फिल्म 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमीषा ने सकीना का रोल प्ले किया था. दर्शकों को सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा की जोड़ी बहुत ज्यादा पसंद आई थी. यह फिल्म अपने समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी थी. इसके पूरे 22 साल बाद इस फिल्म का दूसरा भाग यानी ‘गदर 2’ रिलीज हुआ. यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को थिएटर्स में आई थी. इस नई फिल्म में भी अमीषा पटेल ने सकीना बनकर दर्शकों का दिल जीता. फिल्म के इस दूसरे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

हमराज (साल 2002)

अब्बास-मुस्तान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमीषा पटेल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था. प्यार, धोखे और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे. इस फिल्म की रफ्तार और गानों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और यह भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही.

भूल भुलैया (साल 2007)

अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अमीषा पटेल ने राधा नाम की एक सीधी-सादी लड़की का रोल प्ले किया था. फिल्म की कहानी एक भूतिया हवेली के इर्द-गइर्द घूमती है, जिसमें अमीषा के किरदार पर सबको शक होता है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है.

रेस 2 (साल 2013)

इस मल्टीस्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में अमीषा पटेल एक हल्के-फुल्की कॉमेडी वाले रोल में नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर की असिस्टेंट चेरी का किरदार निभाया था, जो थोड़ी कम समझदार होती है. उनके इस मजेदार अंदाज ने फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया और दर्शकों को खूब हंसाया. इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था.

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut का छलका दर्द, बोलीं- ‘फैशन’ हिट होने के बाद भी थीं बेरोजगार, मजबूरी में करनी पड़ीं ‘धमाल’ और ‘रास्कल्स’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel