[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Lalu Family Controversy: लालू परिवार में तनातनी के बीच सुर्खियों में रमीज, बृजभूषण के विरोधी खेमे से क्या है कनेक्शन, यहां देखिये

Lalu Family Controversy: लालू परिवार में तनातनी के बीच सुर्खियों में रमीज, बृजभूषण के विरोधी खेमे से क्या है कनेक्शन, यहां देखिये

0
Lalu Family Controversy: लालू परिवार में तनातनी के बीच सुर्खियों में रमीज, बृजभूषण के विरोधी खेमे से क्या है कनेक्शन, यहां देखिये
बृजभूषण शरण सिंह और रमीज नेमत

Lalu Family Controversy: तेजस्वी यादव और रमीज नेमत की दोस्ती आजकल राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा बटोर रही है. दोनों की जान-पहचान बेहद पुरानी है. दोनों दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड में एक साथ पढ़े और स्कूल के दौरान क्रिकेट भी साथ खेले. संयोग यह भी है कि तेजस्वी की पत्नी राजश्री जिस इलाके में रहती हैं, रमीज का घर भी वहीं न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में है.

कौन है रमीज नेमत (Who is Rameez Nemat)

रमीज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से जुड़े हैं. उनका जन्म 14 नवंबर 1986 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता नियामतुल्लाह बलरामपुर के भंगहा कलां गांव से आते हैं और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं. मां जामिया स्कूल में पढ़ाती थीं. लंबे समय से यह परिवार दिल्ली में ही रह रहा है.

नियामतुल्लाह यूपी के बाहुबली और पूर्व सांसद रिजवान जहीर के चचेरे भाई हैं. इसी रिश्तेदारी के कारण 2017 में रिजवान जहीर ने अपनी बेटी जेबा की शादी रमीज से की. शादी के बाद रमीज नेमत ने बलरामपुर में रहना शुरू किया, ताकि जेबा अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकें.

कैसे शुरू हुई तेजस्वी और रमीज की दोस्ती

तेजस्वी और रमीज की स्कूल के दिनों से दोनों की दोस्ती है. रमीज ने दिल्ली के लिए अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट खेला, फिर झारखंड की अंडर-22 टीम का कप्तान बने. तेजस्वी भी क्रिकेटर रहे और आईपीएल में खेल चुके हैं. इसी वजह से दोनों की बॉन्डिंग मजबूत रही. बाद में रमीज तेजस्वी के युवा संगठन का हिस्सा बने और चुनावों में भी अहम भूमिका निभाई.

रमीज और बृजभूषण सिंह का विवाद (Controversy Between Rameez and Brijbhushan Singh)

रमीज के परिवार की लंबे समय से बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ राजनीतिक टक्कर चलती आ रही है. रिजवान जहीर और बृजभूषण दोनों देवीपाटन क्षेत्र के मजबूत नेता रहे, लेकिन उनके क्षेत्र अलग-अलग थे. धीरे-धीरे यह राजनीतिक मुकाबला टकराव में बदल गया.

2004 के लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी ने बलरामपुर सीट से बृजभूषण को मैदान में उतारा, तो दोनों नेताओं के बीच खुली सियासी दुश्मनी शुरू हो गई. बृजभूषण ने यह चुनाव जीत लिया और उसके बाद दोनों परिवारों का टकराव और गहरा हो गया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या है राजनितिक इतिहास

स्थानीय चुनावों में भी दोनों पक्ष आमने-सामने रहे. ठेका, पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनावों में कई बार विवाद हुए. रिजवान जहीर 2004 के बाद कोई चुनाव नहीं जीत सके और आजकल जेल में हैं. उनकी बेटी जेबा दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन सफल नहीं हुईं.

रमीज नेमत भी बलरामपुर की राजनीति में एक्टिव हुए, लेकिन 2022 में तुलसीपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान उनकी फिरोज पप्पू से दुश्मनी बढ़ गई. फिरोज को बृजभूषण सिंह का करीबी माना जाता था. जनवरी 2022 में फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में रमीज और जेबा दोनों के नाम सामने आए. इसी कारण रमीज पर कानूनी कार्रवाई हुई और वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. इस मामले में 20 नवंबर को अदालत का फैसला आने वाला है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी अपने बीमार पिता को मानसिक पीड़ा दे रहे, जदयू नेता बोले- रोहिणी सिर्फ लालू की नहीं, पूरे बिहार की बेटी है

Previous article अदरी नदी पर बना पुल जर्जर, हादसे की बढ़ी आशंका
Next article Rain Alert Cold Wave Warning: 17 से 23 नवंबर तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 48 घंटे शीतलहर की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel