[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Tejashwi Pran Patra: क्या है तेजस्वी प्रण पत्र! बिहार चुनाव से पहले क्या बोले तेजस्वी यादव

Tejashwi Pran Patra: क्या है तेजस्वी प्रण पत्र! बिहार चुनाव से पहले क्या बोले तेजस्वी यादव

0
Tejashwi Pran Patra: क्या है तेजस्वी प्रण पत्र! बिहार चुनाव से पहले क्या बोले तेजस्वी यादव
इंडिया गठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव. गठबंधन ने आज जारी किया अपना घोषणा पत्र.

Tejashwi Pran Patra: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस घोषणा पत्र को ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ नाम दिया गया है. पटना के मौर्या होटल में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामदलों के महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी हुआ, जिसे तेजस्वी प्रण पत्र नाम दिया गया है. घोषणा पत्र जारी करते समय महागठबंधन के सभी दलों के नेता मौजूद रहे.

दीपांकर बोले- पहले दिन से लागू होगा ‘तेजस्वी प्रण पत्र’

तेजस्वी प्रण पत्र जारी किये जाने के बाद भाकपा माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि जैसे ही बिहार में तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार बनेगी, पहले दिन से इसे लागू किया जायेगा. इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 20 वर्षों में जो विकास कार्य नहीं किया, उसे सत्ता में आने पर ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार 20 महीने में पूरा करेगी.

Tejashwi Pran Patra Bihar Election 2025 Tejashwi Yadav India Alliance Party
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते भाकपा माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य.

तेजस्वी बोले- जब बिहार ठान लेता है, तो उसे पूरा करता है

तेजस्वी यादव ने कहा कि अपने ‘प्रण पत्र’ को हम पूरा करेंगे. आप सब लोगों को कहना चाहते हैं कि जब भी बिहार ठान लेता है, तो उसे पूरा करता है. कुछ बाहरी शक्तियां बिहार को उपनिवेश बनाना चाहती हैं. हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि बीजेपी के लोगों ने नीतीश कुमार को पुतला बना दिया.’

शराबरोधी कानून से ‘ताड़़ी’ को मिलेगी छूट

इससे पहले सारण के परसा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया, तो बिहार में शराबरोधी कानून से ‘ताड़ी’ को छूट दी जायेगी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बेरोजगारी और महंगाई से तंग आ चुकी है.

इसे भी पढ़ें

Bihar Election 2025: बुरे फंसे प्रशांत किशोर! चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

बिहार में चुनाव प्रचार चरम पर, सभी दलों के अपने दावे, अपने वादे, आरोप-प्रत्यारोप भी जारी

Maithili Thakur Networth: 25 साल की मैथिली ठाकुर के पास कितनी है संपत्ति, नकद से बैंक बैलेंस तक यहां जानें

RJD Rebels Fired: वोटिंग से पहले एक्शन में राजद, रितु जायसवाल समेत 27 बागियों को पार्टी से निकाला

Previous article 20 ग्राम स्मैक के साथ हत्थे चढ़ा तस्कर
Next article बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटों में हो सकती है बारिश
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel