[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव परिवार और पार्टी से बेदखल लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप अब भी 2.88 करोड़ के मालिक

परिवार और पार्टी से बेदखल लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप अब भी 2.88 करोड़ के मालिक

0
परिवार और पार्टी से बेदखल लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप अब भी 2.88 करोड़ के मालिक
लालू प्रसाद-राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव.

Tej Pratap Yadav Net Worth: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पास 2.88 करोड़ रुपए की संपत्ति है. यह जानकारी खुद तेज प्रताप यादव ने दी है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने के लिए उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इसके साथ जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसमें लालू के लाल ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है. पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति में मामूली वृद्धि हुई है.

जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया परचा

तेज प्रताप ने बृहस्पतिवार को महुआ विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके साथ उन्होंने जो हलफनामा जमा किया है, उसमें अपनी संपत्ति का विवरण दिया है. राजद से निष्कासित किये जाने के बाद तेज प्रताप ने हाल ही में जनशक्ति जनता दल नामक नया राजनीतिक दल बनाया है.

Tej Pratap Yadav Net Worth: तेज प्रताप की संपत्ति में मामूली वृद्धि

नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किये गये हलफनामे में यादव ने बताया कि उनके पास 91.65 लाख रुपए की चल संपत्ति है, जो वर्ष 2020 में घोषित 1.22 करोड़ रुपए से कम है. उनकी अचल संपत्ति 1.96 करोड़ रुपए है, जो 5 वर्ष पहले 1.6 करोड़ रुपए थी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लालू के बड़े बेटे पर दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले

हलफनामे के अनुसार, तेज प्रताप यादव पर 8 आपराधिक मामले लंबित हैं. हालांकि, इनमें से किसी में भी उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है. उनसे अलग रह रही पत्नी ऐश्वर्या राय का विवरण हलफनामे में नहीं दिया गया है, क्योंकि उनके बीच तलाक का मामला पटना की पारिवारिक अदालत में विचाराधीन है.

2020 में महुआ से राजद विधायक बने थे तेज प्रताप

यादव वर्ष 2020 तक महुआ सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक बने. इसके बाद पार्टी ने उन्हें हसनपुर से अपना उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने नामांकन दाखिल करते समय अपनी दिवंगत दादी की तस्वीर अपने साथ रखी.

लालू यादव ने तेज को राजद से 6 साल के लिए किया था निष्कासित

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को उनके पिता लालू प्रसाद ने 25 मई को ‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ करने के चलते 6 वर्षों के लिए राजद से निष्कासित कर दिया था. यह कदम उस वक्त उठाया गया था, जब तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर यह स्वीकार किया था कि वह एक महिला के साथ ‘रिश्ते’ में हैं. हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट ‘हैक’ कर लिया गया था. बिहार में नवंबर में 2 चरणों में मतदान होने जा रहा है. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम आ जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

Congress First List: कांग्रेस ने बिहार चुनाव 2025 के लिए पहली लिस्ट जारी की, 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित

RJD ने जारी की अपने स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट, रोहिणी और हिना शहाब ‘इन’; तेज प्रताप ‘आउट’

बिहार की इस सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला, RJD के तीन बार के विधायक को टक्कर देंगे जन सुराज के अभय सिंह

बिहार चुनाव को लेकर NDA ने तैनात किये 243 उम्मीदवार, देखिये बीजेपी, जदयू, हम, रालोमो और लोजपा (रा) की लिस्ट

Previous article Bhubaneswar News: जीवन के अंत तक ओडिशा की सेवा करता रहूंगा: नवीन पटनायक
Next article Bhubaneswar News: 2036 तक समृद्ध ओडिशा, 2047 तक विकसित भारत बनाना लक्ष्य : मोहन माझी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel