आज का मौसम : आज बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत

sasaram news :जिले में सोमवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहेंगे.

By Panchdev Kumar | July 6, 2026 6:00 AM

sasaram news : सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट़ रोहतास जिले में सोमवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहेंगे व कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. पूर्वानुमान के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि हवा में नमी के कारण बीच-बीच में उमस परेशान कर सकती है. इस बीच, बारिश का सिलसिला जारी रहने से धान की खेती को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास न जाने की सलाह दी गयी है. किसानों को भी खेतों में कार्य करते समय मौसम पर नजर रखने को कहा गया है.