[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव पेट्रोल घोटाला विवाद: प्रशांत किशोर के आरोप पर संजय जायसवाल का सख्त जवाब, मेयर गरिमा पर भी उठे गंभीर सवाल

पेट्रोल घोटाला विवाद: प्रशांत किशोर के आरोप पर संजय जायसवाल का सख्त जवाब, मेयर गरिमा पर भी उठे गंभीर सवाल

0
पेट्रोल घोटाला विवाद: प्रशांत किशोर के आरोप पर संजय जायसवाल का सख्त जवाब, मेयर गरिमा पर भी उठे गंभीर सवाल
संजय जायसवाल और प्रशांत किशोर की तस्वीर

Bihar Election 2025: जनसुराज के रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा बीजेपी सांसद संजय जायसवाल पर लगाए गए ‘डीजल चोरी’ के आरोपों के बाद मामला और गरमा गया है. प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि संजय जायसवाल ने अपने पेट्रोल पंप के कारण दस सालों तक फ्लाईओवर निर्माण नहीं होने दिए और फर्जी बिल के माध्यम से नगर निगम से पेट्रोल-डीजल का भुगतान कराए. उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने इस घोटाले के खिलाफ नगर आयुक्त को पत्र लिखा था.

Sanjay Jaiswal 1
पेट्रोल घोटाला विवाद: प्रशांत किशोर के आरोप पर संजय जायसवाल का सख्त जवाब, मेयर गरिमा पर भी उठे गंभीर सवाल 4

सांसद संजय जायसवाल ने किया करारा पलटवार

इस पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने करारा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि गरिमा देवी सिकारिया ही डीजल चोरी मामले की असली नायिका हैं. संजय जायसवाल का आरोप है कि 19 सितंबर को लिखित निर्देश देने के बावजूद नगर निगम की बैठक में डीजल चोरी की जांच का एजेंडा शामिल नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि डीजल भरने के बाद सभी गाड़ियां वार्ड पार्षद रोहित सिकारिया के गोदाम में भेजी जाती थीं, जहां से तेल निकालकर बेचा जाता और फिर गाड़ियां पार्किंग में लौटाई जाती थीं.

Sanjay Jaiswal 2
पेट्रोल घोटाला विवाद: प्रशांत किशोर के आरोप पर संजय जायसवाल का सख्त जवाब, मेयर गरिमा पर भी उठे गंभीर सवाल 5

घोटाले को सार्वजनिक क्यों नहीं करना चाहती मेयर?

सांसद ने सवाल उठाया कि क्या यही कारण है कि मेयर इस घोटाले को सार्वजनिक नहीं करना चाहती, जबकि सभी सबूत सशक्त समिति के पास मौजूद हैं. उन्होंने नगर निगम के दो कर्मचारियों जुलुम साह और तबरेज के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की, जो डीजल के कूपन काटने का काम करते थे और अब भी निगम में कार्यरत हैं.

एसआईटी जांच कराएंगे संजय जायसवाल

संजय जायसवाल ने चेतावनी दी कि वे खुद मंत्री जीवेश कुमार से मिलकर दो साल में सशक्त समिति द्वारा किए गए सभी कार्यों की वीडियोग्राफी के माध्यम से एसआईटी जांच कराएंगे. उनका कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया से डीजल चोरी के आरोपों की वास्तविक सच्चाई सामने आएगी और किसी भी पक्ष को बचने का मौका नहीं मिलेगा. मामला अब राजनीतिक गलियारों में तेज चर्चा का विषय बन गया है.

Also Read: Bihar Election 2025: कांग्रेस 76 और VIP की 60 सीटों पर दावेदारी, जानिए RJD की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने की है तैयारी

Previous article Chanakya Niti: बेहतर होगा आप अपने ये राज़ अपने तक ही सीमित रखें – आचार्य चाणक्य
Next article छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं… इरफान पठान ने फरहान और रऊफ को दी चेतावनी, कहा- दोनों की परवरिश ने…
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel