[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव रामनगर Election Express : रामनगर की जनता ने रखी बेबाक राय, युवाओं को खल रही डिग्री कॉलेज की कमी

Election Express : रामनगर की जनता ने रखी बेबाक राय, युवाओं को खल रही डिग्री कॉलेज की कमी

0
Election Express : रामनगर की जनता ने रखी बेबाक राय, युवाओं को खल रही डिग्री कॉलेज की कमी
प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस रामनगर चौपाल की तस्वीर

Election Express, गणेश वर्मा: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की गाड़ी शनिवार को पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर विधानसभा पहुंची. यहां पूरे दिन चौक-चौराहों पर लोगों से चर्चा की गयी. साथ ही चौपाल के माध्यम से स्थानीय मुद्दों पर बात हुई. इस दौरान मंगुराहा चौक, इमिलिया चौक व भावल चौक पर ग्रामीणों के बीच कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी समस्याओं पर बातचीत की गयी.

सबुनी पोखरा परिसर में चौपाल का भी आयोजन किया गया. चौपाल में जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्र, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ किरण शंकर झा, सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह, उप सभापति प्रतिनिधि सुजल कुमार, रिटायर्ड शिक्षक सदाकांत शुक्ला व अधिवक्ता अभय पांडेय मौजूद रहे.

लोगों ने बताई सच्चाई

चौपाल में मौजूद रामनगर विधानसभा की जनता ने बेबाकी से सभी मुद्दों पर अपनी बातें रखीं. लोगों ने बताया कि बिजली आपूर्ति में काफी हद तक सुधार हुआ है. अब पहले की तुलना में बिजली कटौती कम हो रही है, जिससे दैनिक जीवन और छोटे व्यवसायों को राहत मिली है. लोगों का कहना था कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तो हुआ है, लेकिन चिकित्सकों की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डिग्री कॉलेज की कमी

शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों की स्थिति बेहतर हुई है, लेकिन रामनगर में डिग्री कॉलेज की कमी खटक रही है. युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है. इस दौरान बाढ़ व सिंचाई और खाद की कमी का मुद्दा भी हावी रहा. साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को आवास और राशन कार्ड वितरण में तेजी लाने की मांग भी उठी. रामनगर की चीनी मिल से होने वाला प्रदूषण भी चर्चा का प्रमुख मुद्दा रहा.

इसे भी पढ़ें: Election Express Video: बिहपुर विधानसभा की जनता ने शिक्षा पर उठाये सवाल, डिग्री कॉलेज और आईटीआई जैसे संस्थान की मांग

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा फेरबदल, सुधाकर को किसान तो कुशवाहा को मिली युवा प्रकोष्ठ की कमान

Previous article Election Express Video: सवालों की सूची लेकर पहुंची थी बैकुंठपुर की जनता, चौपाल में नेताओं को पानी पिला दिया
Next article Thailand Cambodia War : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग डोनाल्ड ट्रंप ने रुकवा दी!
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel