[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव रामगढ़ श्रद्धालुओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं! रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में निकास द्वार से एंट्री बंद, लगेंगे 8 CCTV कैमरे

श्रद्धालुओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं! रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में निकास द्वार से एंट्री बंद, लगेंगे 8 CCTV कैमरे

0
श्रद्धालुओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं! रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में निकास द्वार से एंट्री बंद, लगेंगे 8 CCTV कैमरे
रामगढ़ का रजरप्पा मंदिर

Ramgarh Rajrappa Mandir Case, रामगढ़ (शंकर पोद्दार): रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को मंदिर परिसर स्थित पंचवटी आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कृष्ण कुमार ने की. इसमें मंदिर न्यास समिति के पुजारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गयी.

मंदिर परिसर में लगाए जाएंगे आठ सीसीटीवी कैमरे

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार, निकासी द्वार, वीआईपी गेट और बिरला भवन समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे, ताकि पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी की जा सके. इसके अलावा प्रवेश और निकासी द्वार पर पुलिस के दो जवानों के साथ दो पुजारियों की भी तैनाती की जायेगी. साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी भी स्थिति में निकासी द्वार से किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा.

ऑनलाइन लाइव दर्शन के प्रस्ताव पर चर्चा

बैठक के दौरान मां छिन्नमस्तिका देवी की पूजा का ऑनलाइन लाइव स्क्रीन दर्शन शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर फिलहाल सहमति नहीं बन सकी.

Also Read: गुरुग्राम हादसे के पीड़ितों को ‘न्याय’: संजय सेठ की पहल पर 20-20 लाख का मुआवजा और नौकरी का ऑफर

वायरल वीडियो के बाद बढ़ाई गयी सतर्कता

आठ फरवरी को आदित्यपुर (जमशेदपुर) से आए एक श्रद्धालु के साथ उनके परिजनों के सामने पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था. घटना को गंभीरता से लेते हुए अजय कुमार ने नौ फरवरी को जैप के चार जवानों और एक गृह रक्षक को निलंबित कर दिया था और मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिये थे.

बैठक में कई लोग रहे मौजूद

बैठक में मंदिर न्यास समिति के सचिव शुभाशीष पंडा सहित अजय पंडा, असीम पंडा, सुबोध पंडा, रितेश पंडा, लोकेश पंडा, राकेश पंडा, गुड्डू पंडा, ब्रजेश पंडा, अमित पंडा, छोटन पंडा, स्वरूप पंडा और विक्रम पंडा समेत कई लोग मौजूद थे.

Also Read: धनबाद के असर्फी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बिल के लिए शव को बनाया बंधक, मेयर ने दूर किया विवाद

Previous article होमगार्ड के जवानों को सालों भर ड्यूटी देने की मांग की
Next article ट्रैक्टर पलटी खाने से दो लोग घायल
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel