[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव रामगढ़ रामगढ़ नगर परिषद: वार्ड-1 आज भी देख रहा ‘विकास’ की राह, हर माह होल्डिंग टैक्स लेकिन समस्याएं जस के तस

रामगढ़ नगर परिषद: वार्ड-1 आज भी देख रहा ‘विकास’ की राह, हर माह होल्डिंग टैक्स लेकिन समस्याएं जस के तस

0
रामगढ़ नगर परिषद: वार्ड-1 आज भी देख रहा ‘विकास’ की राह, हर माह होल्डिंग टैक्स लेकिन समस्याएं जस के तस
रामगढ़ के वार्ड नंबर 1 की सड़क, Prabhat Khabar

Ramgarh Municipal Council Election, रामगढ़ (धनेश्वर प्रसाद/प्रदीप यादव): रामगढ़ नगर परिषद का गठन वर्ष 2015 में किया गया था. नगर परिषद का दायरा रामगढ़, मांडू और बड़कागांव तीन विधानसभा क्षेत्रों को काटकर तय किया गयाय. वर्ष 2018 में पहली बार नगर परिषद चुनाव हुए, जिसके बाद निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा कई विकास कार्य कराये गये. बावजूद इसके, आज भी कई बुनियादी समस्याएं ऐसी हैं, जिनका समाधान नहीं हो सका है. आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी किये जाने के बाद एक बार फिर स्थानीय मुद्दे चर्चा में हैं.

32 वार्ड हैं नगर परिषद क्षेत्र में

नगर परिषद क्षेत्र में कुल 32 वार्ड हैं. इसी क्रम में प्रभात खबर की टीम ने वार्ड-1 तिलैया का दौरा कर जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया. वार्ड-1 तिलैया में बेदिया, कोयरी, कुर्मी, मुंडा, संथाल, सिंह, ब्राह्मण सहित अन्य समुदायों को मिलाकर लगभग 7500 की आबादी निवास करती है. यहां कुल 3440 मतदाता हैं, जिनमें 1743 पुरुष और 1697 महिला मतदाता शामिल हैं.

Also Read: Patratu: PVUNL पावर प्लांट में बड़ा हादसा, डक्ट डमी ब्लास्ट में आरपीपी कंपनी के दर्जनों मजदूर घायल

उच्च विद्यालय नहीं, बच्चों को बाहर जाना मजबूरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में उच्च विद्यालय की सुविधा नहीं है. सरकारी विद्यालय मौजूद है, लेकिन अब तक उसका अपग्रेड नहीं हो सका है. इसके कारण बच्चों को मैट्रिक तक की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है. अभिभावकों का कहना है कि यदि विद्यालय का उन्नयन कर दिया जाए, तो बच्चों की पढ़ाई आसानी से यहीं हो सकेगी.

बरसात में कट जाता है संपर्क

ग्रामीणों ने बताया कि चौरा झरना नाला पर अब तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है. बरसात के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है.

मुख्य सड़क जर्जर, कचरा उठाव भी ठप


सांडी एनएच-33 से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलैया तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद दयनीय बताई गयी. वहीं कचरा उठाव व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है. मेन पावर की कमी के कारण नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है. लोगों का कहना है कि जब तक बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त नहीं होतीं, तब तक होल्डिंग टैक्स पर रोक लगाई जानी चाहिए.

पूर्व वार्ड पार्षद का दावा

पूर्व वार्ड पार्षद मंजू देवी ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में तिलैया, धनहारा, अंबाटांड़, बेहराटांड़ सहित अन्य स्थानों पर सड़कों का निर्माण कराया गया. इसके अलावा लगभग 500 स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं. पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया.

क्या कहते हैं स्थानीय लोगों


प्रीति कुमारी

स्थानीय निवासी प्रीति कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद है. जिनके पास निजी व्यवस्था है, वे किसी तरह काम चला लेते हैं, लेकिन जिनके पास कोई व्यवस्था नहीं है, उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी को सुलभ तरीके से पानी मिलना जरूरी है. प्रयाग बेदिया ने कहा कि सरकारी विद्यालय मौजूद है, लेकिन उसका अपग्रेड नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है. विद्यालय के उन्नयन से बच्चों का भविष्य बेहतर हो सकता है.

रामवतार महतो

वहीं, रामवतार महतो ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सब्जी मंडियों में किसानों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेने, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने और आधार केंद्र खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि आधार केंद्र खुलने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं सरलता से मिल सकेंगी.

Also Read: गुमला प्रशासन ने मिट्टी में मिलाई लहलहाती अफीम की फसल, लातेहार के माफिया का कनेक्शन

Previous article उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार व साहित्यिक विरासत को सशक्त बनाने पर जोर
Next article मखनी स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक को दी गयी विदाई
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel