[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव रामगढ़ रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटने से कोहराम! 15 KM लंबा महाजाम, थमे सैकड़ों वाहनों के पहिये

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटने से कोहराम! 15 KM लंबा महाजाम, थमे सैकड़ों वाहनों के पहिये

0
रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटने से कोहराम! 15 KM लंबा महाजाम, थमे सैकड़ों वाहनों के पहिये
चुटुपालु घाटी में ट्रेलर पलटने लगी लंबी जाम, Symbolic Pic Credit- AI

Ramgarh Accident, रामगढ़ : रांची-पटना फोरलेन सड़क पर स्थित रामगढ़ के चुटुपालु घाटी में शनिवार दोपहर एक ट्रेलर के पलट जाने से करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की तेज रफ्तार होने के वजह उसका बैलेंस बन नहीं सका और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. रोड ब्लॉक होने की वजह से स्थिति ये हो गयी है कि जाम धीरे-धीरे बढ़ते हुए करीब 15 किलोमीटर तक पहुंच गया.

यातायात सामान्य करने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास शुरू कर दिया. पुलिस की टीम क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाने और यातायात सामान्य करने में जुटी हुई है. चुटुपाल घाटी में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है. इस वजह से प्रशासन भी इस रास्ते में सावधानी बरतने की सलाह देता रहता है. यहां ट्रैफिक कब सामान्य स्थिति में हो पाएगा यह कहना फिलहाल मुश्किल है.

Also Read: खूंटी के जरिया गढ़ के सड़क हादसे में युवक की मौत, लूना से गांव में घूमते समय हुआ हादसा

Previous article 9 मार्च से पहले करें अप्लाई! हरियाणा में निकली कंप्यूटर साइंस टीचर की भर्ती
Next article 8, 9, 10, 11, 12 और मार्च को बारिश, 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel