[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव राजनाथ सिंह ने बताया कांग्रेस और RJD का उद्देश्य, बोले- इन्हे बस सत्ता में बने रहना है…

राजनाथ सिंह ने बताया कांग्रेस और RJD का उद्देश्य, बोले- इन्हे बस सत्ता में बने रहना है…

0
राजनाथ सिंह ने बताया कांग्रेस और RJD का उद्देश्य, बोले- इन्हे बस सत्ता में बने रहना है…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

Rajnath Singh in Patna: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार दौरे पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को जमकर हमला किया. इसके साथ-साथ राजनाथ सिंह ने भाजपा और एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में आज स्थापित हो चुकी है. 

कांग्रेस और RJD पर साधा निशाना 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों का केवल एक ही उद्देश्य होता हैं, सत्ता में बने रहना जबकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि भारत के हर नागरिक का गरिमामय जीवन सुनिश्चित होना चाहिए ऐसी नीतियां बनाना जिसमें हर वर्ग का विकास हो. सभी को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित हो, यह भी हमारी सरकार ने किया है. भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने इसके लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं.”

राजनाथ सिंह ने क्या कहा ? 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा में हर कोई कार्यकर्ता भाव से ही काम करता है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न बैठा हुआ हो. यही हमारी पार्टी की मजबूती का आधार है, जिसका परिणाम यह हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में आज स्थापित हो चुकी है.”

Also Read: राजनाथ सिंह आज आ रहे बिहार, BJP नेताओं के साथ करेंगे चुनाव पर मंथन

गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “यह केवल एक संगठन की बैठक मात्र नहीं है, बल्कि एक संकल्प सभा है, उस संकल्प की सिद्धि के लिए जो बिहार और भारत दोनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें लेना है. प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 11 वर्षों में यह सिद्ध किया है कि भारत बदल सकता है और भारत आगे बढ़ सकता है, बशर्ते नेतृत्व सुदृढ़ हो, नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और राष्ट्र-हित सर्वोपरि रखा जाए. हमें यहीं विश्वास बिहार के हर निवासी के दिल तक पहुंचाना है.” 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel