[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज में क्यों हुई रिकॉर्ड वोटिंग? प्रशांत किशोर ने बताया ‘X’ फैक्टर

Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज में क्यों हुई रिकॉर्ड वोटिंग? प्रशांत किशोर ने बताया ‘X’ फैक्टर

0
Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज में क्यों हुई रिकॉर्ड वोटिंग? प्रशांत किशोर ने बताया ‘X’ फैक्टर
प्रशांत किशोर की फाइल फोटो

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है. इसी बीच जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि इस बार मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में अपनी मुहर लगाई है. 14 नवंबर को मतगणना के दिन इतिहास लिखा जाएगा.

पारंपरिक राजनीति से अब ऊब चुकी है जनता- PK

PK ने कहा कि जनता पारंपरिक राजनीति से अब ऊब चुकी है और एक नए विकल्प को लेकर उत्साह में है. उनके अनुसार, इस बार के चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता प्रवासी मजदूरों की अभूतपूर्व भागीदारी है. उन्होंने दावा किया कि सालों बाद इतनी बड़ी संख्या में प्रवासी वोटर अपने गांव लौटकर मतदान में शामिल हुए हैं और यह वर्ग चुनाव का असली “X फैक्टर” साबित होगा.

‘पहली बार युवाओं का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा…’

प्रशांत किशोर ने युवा मतदाताओं की भूमिका पर भी ज़ोर दिया. उनका कहना है कि पहली बार युवाओं का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा है. PK ने तर्क दिया कि इतनी उच्च वोटिंग तभी देखने को मिलती है जब जनता बदलाव के लिए तैयार होती है, न कि मौजूदा सरकार को दोबारा सत्ता सौंपने के लिए.

ये भी पढ़े: बिहार के इस गांव में 20 साल बाद हुई वोटिंग, एसपी समेत बारूदी सुरंग में उड़ाए गए थे सात पुलिसकर्मी

प्रशांत किशोर ने कहा- जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर लोगों ने किया मतदान

जनसुराज प्रमुख ने यह भी कहा कि इस बार बिहार के लोगों ने जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर राज्य के भविष्य और विकास के मुद्दों पर वोट किया है. उनका दावा है कि जनसुराज न केवल मजबूत परिणाम देगा बल्कि बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत भी करेगा.

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: रिकॉर्ड वोटिंग ने बदला चुनावी गणित, 64.66% मतदान के पीछे क्या हैं संकेत?

ये भी पढ़े: तेजस्वी की राघोपुर सीट पर बंपर वोटिंग, क्या बदल जाएगी तस्वीर? सियासी मायने समझिए

ये भी पढ़े: फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद सीएम नीतीश क्या बोले? एक्स पर शेयर किया ये पोस्ट

Previous article IND vs PAK: कब और कहां देखें हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2025 का भारत-पाकिस्तान मुकाबला, जानें पूरी डिटेल
Next article Belpatra Importance: भोलेनाथ को बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel