[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: मां की गाली पर इमोशनल हुए PM Modi, बोले- कांग्रेस और RJD छठी मैया से माफी मांगे

Bihar Election 2025: मां की गाली पर इमोशनल हुए PM Modi, बोले- कांग्रेस और RJD छठी मैया से माफी मांगे

0
Bihar Election 2025: मां की गाली पर इमोशनल हुए PM Modi, बोले- कांग्रेस और RJD छठी मैया से माफी मांगे
भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर तीखा हमला बोला है. दरभंगा की रैली में हाल ही में दिए गए विवादित बयान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि मेरी मां को गाली देना सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि देश की हर मां-बहन-बेटी का अपमान है. उन्होंने कहा कि जिस बिहार की धरती पर गंगा, गंडकी, कोसी जैसी नदियों को मैया कहकर पूजा जाता है और जहां छठी मैया और सत बहिनी की आराधना होती है, वहां मातृत्व का अपमान असहनीय है.

पीएम मोदी ने भावुक होकर क्या कहा?

मंगलवार को जीविका बैंक के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन के दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए. उन्होंने कहा, “मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था. फिर भी उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं. यह दुखद और कष्टकारी है. आखिर उस मां का गुनाह क्या था?”

”शाही खानदान में जन्मे लोग मां की पीड़ा नहीं समझ सकते…”

मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि “शाही खानदान” में जन्मे लोग मां की पीड़ा नहीं समझ सकते. उन्हें लगता है कि सत्ता उनकी जागीर है, इसलिए वे काम करने वालों को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. पीएम ने याद दिलाया कि उन्हें पहले भी ‘नीच’, ‘गंदी नाली का कीड़ा’, ‘जहर वाला सांप’ जैसी गालियां दी गई थीं.

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि आरजेडी और कांग्रेस की राजनीति महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसी आदिवासी बेटी का भी अपमान किया. वहीं, आरजेडी जैसे दल महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते.

”कांग्रेस और RJD को माफी मांगनी चाहिए”

बिहार में नवरात्र और छठ पर्व का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मां को गाली देने वालों को मोदी तो माफ कर देगा, लेकिन मां का अपमान भारत की धरती कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. कांग्रेस और आरजेडी को सात बहिनी और छठी मैया से माफी मांगनी चाहिए.”

“मां का अपमान नहीं सहेंगे, इज्जत पर वार नहीं सहेंगे”

पीएम ने जनता से आह्वान किया कि विपक्षी नेताओं से हर गांव-गली में जवाब मांगा जाए. उन्होंने कहा कि लोगों को एक सुर में कहना चाहिए- “मां का अपमान नहीं सहेंगे, इज्जत पर वार नहीं सहेंगे, कांग्रेस-आरजेडी का अत्याचार नहीं सहेंगे.” यह बयान साफ कर रहा है कि बिहार चुनावी जंग में अब ‘मां की गाली’ बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है और भाजपा इसे भावनात्मक हथियार की तरह इस्तेमाल करने की रणनीति बना रही है.

Also Read: कौन हैं बिहार की सोलर दीदी ‘देवकी देवी’? जिनकी संघर्षों की कहानी PM Modi ने देशभर को सुनाई…

Previous article Oxford ड्राॅपआउट के बाद यहां से पढ़ाई, फिर इस App से निकाला कनेक्टिविटी का नया सॉल्यूशन
Next article Motihari : छह केंद्रों पर 3506 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel