[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: इस तरह बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, 6 दिन तक करेंगे धुआंधार रैली

Bihar Election 2025: इस तरह बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, 6 दिन तक करेंगे धुआंधार रैली

0
Bihar Election 2025: इस तरह बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, 6 दिन तक करेंगे धुआंधार रैली
पीएम मोदी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार अभियान तय हो गया है. पीएम मोदी 24 अक्टूबर से बिहार में चुनावी रैलियों की शुरुआत करेंगे. उनका पहला कार्यक्रम समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम में होगा. यहां वे समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देंगे. इसी कार्यक्रम से बिहार में भाजपा-NDA के चुनावी अभियान का आगाज होगा.

सामाजिक न्याय और विकास का देंगे संदेश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि से प्रचार शुरू करना भाजपा की एक रणनीतिक पहल है. इससे पार्टी सामाजिक न्याय और विकास के संदेश को एक साथ साधना चाहती है.

पीएम मोदी की रैलियों का कार्यक्रम:

24 अक्टूबर: समस्तीपुर और बेगूसराय में रैली करेंगे.

30 अक्टूबर: मुजफ्फरपुर और छपरा में रैली करेंगे.

2, 3, 6 और 7 नवंबर: अन्य जिलों में जनसभा करेंगे. इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारी स्टार्ट

पीएम मोदी के बिहार के दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी से एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा और चुनावी माहौल एनडीए के पक्ष में बनेगा. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की 11 नवंबर को होगी. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, JMM ने अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान

Previous article Galaxy M17 से लेकर iQOO Neo 10 तक, Amazon GIF Sale खत्म होने से पहले लपक लें इन स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील
Next article Diwali Special Besan Barfi: दिवाली सेलिब्रेशन को बनाएं स्पेशल, मीठे में तैयार करें टेस्टी बेसन की बर्फी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel