[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Nitish Kumar Video : लड्डू लेकर नीतीश कुमार को खिलाने पहुंचे जदयू कार्यकर्ता

Nitish Kumar Video : लड्डू लेकर नीतीश कुमार को खिलाने पहुंचे जदयू कार्यकर्ता

0
Nitish Kumar Video : लड्डू लेकर नीतीश कुमार को खिलाने पहुंचे जदयू कार्यकर्ता
नीतीश कुमार के साथ जेडीयू कार्यकर्ता (Photo : PTI)

Nitish Kumar Video : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना जारी है. एनडीए शुरुआती रुझानों में स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है जिससे कार्यकर्ता खुश हैं. जदयू मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर जारी किया है. कार्यकर्ता नीतीश कुमार के पोस्टर को लड्डू खिलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में समर्थक पटाखे फोड़ते नजर आए, क्योंकि शुरुआती रुझान एनडीए की मजबूत जीत और जदयू की उल्लेखनीय वापसी का संकेत दे रहे हैं. माहौल पूरी तरह उत्साह और खुशी से भर गया है. देखें वीडियो.

एनडीए 243 में से 180 सीटों पर आगे

खबर लिखे जाने तक शुक्रवार को शुरू हुई बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझानों ने साफ संकेत दिया कि एनडीए 243 में से 180 सीटों पर आगे है, जो दो-तिहाई बहुमत से भी ज्यादा है. दूसरी ओर, विपक्षी इंडिया गठबंधन केवल 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इन रुझानों के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के नेता अपने-अपने दावे तेजी से करने लगे. बीजेपी विधायक और प्रत्याशी संजीव चौरसिया ने  कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि एनडीएग की सरकार ही बनी रहेगी और जनता ने फिर उनका साथ दिया है.

यह भी पढ़ें : Nitish Kumar Video : ‘टाइगर अभी जिंदा है’ के बाद ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’, पटना में लगे होर्डिंग

जनता ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर भरोसा किया : नीरज कुमार

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने  कहा कि शुरुआती रुझान दिखाते हैं कि जनता ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर भरोसा किया है. उन्होंने कहा कि जैसे आज सूरज निकला है, वैसे ही बिहार आगे बढ़ेगा और विकास करेगा. नीरज कुमार के अनुसार, जनता उन लोगों को खारिज करेगी जो सामाजिक तनाव और अपराध फैलाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जनता के जनादेश की गर्मी में “राख” हो जाएंगे, जबकि जनता जदयू को विकास जारी रखने की शक्ति देगी.

Previous article Bridal Footwear Designs: दुल्हनों के लिए ट्रेंडी और ग्लैमरस फुटवेयर कलैक्शन, जो आपके ब्राइडल लुक को बना देगा एकदम रॉयल
Next article De De Pyaar De 2 में अजय देवगन के साथ अपने फेवरेट सीन को लेकर आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसने मेरे दिल को छू लिया
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel