[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Nitish Kumar Video : ‘टाइगर अभी जिंदा है’ के बाद ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’, पटना में लगे होर्डिंग

Nitish Kumar Video : ‘टाइगर अभी जिंदा है’ के बाद ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’, पटना में लगे होर्डिंग

0
Nitish Kumar Video : ‘टाइगर अभी जिंदा है’ के बाद ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’, पटना में लगे होर्डिंग
नीतीश कुमार (Photo: PTI)

Nitish Kumar Video : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुक्रवार को सुबह शुरू हुई जिसमें एनडीए शुरुआती रुझानों में स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है. इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर लगे एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. इस पोस्टर में लिखा नजर आ रहा है–“बिहार का मतलब नीतीश कुमार”. चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के अनुसार, खबर लिखे जाने तक एनडीए 185 सीटों पर आगे चल रहा है.

इससे पहले जो पोस्टर लगाया गया था उसकी चर्चा भी तेज थी. इसमें नीतीश कुमार एक बाघ के साथ खड़े दिख रहे हैं और बड़े अक्षरों में लिखा है ‘टाइगर अभी जिंदा है.’ फिल्मी अंदाज में तैयार यह पोस्टर साफ तौर पर शक्ति और प्रभाव का संदेश देता है.

जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार के आवास के आसपास जुट गए

पटना में पोस्टर लगते ही जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार के आवास के बाहर जुट गए, मानो समय से पहले ही विजय का संकेत मिल गया हो. एक कार्यकर्ता ने कहा, “रुझान भर आया है, पर संदेश साफ है—नीतीश जी राजनीति के असली टाइगर हैं.” पोस्टर में नीतीश कुमार की झुके हुए बाघ के पास शांत खड़े होने वाली पुरानी छवि उनकी राजनीतिक पकड़ और प्रासंगिकता पर अक्सर उठने वाले सवालों का मजबूत जवाब मानी जा रही है.

Also Read: Bihar Election Result 2025 Live

Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE

गाड़ी रोककर पोस्टर की तस्वीरें लेने लगे लोग

पोस्टर लगते ही राहगीर गाड़ी रोककर उसकी तस्वीरें लेने लगे. कई लोग सिर्फ यह “टाइगर पोस्टर” देखने घरों से बाहर आए, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा गया. बिहार में मतगणना जारी है और सुबह लगा यह पोस्टर ऐसा माहौल बनाता दिखा कि जदयू समर्थकों के लिए “टाइगर” यानी नीतीश कुमार अब भी केंद्र में हैं, न कि हाशिये पर.

Also Read: Bihar Chunav Parinaam Live: सोशल मीडिया पर गड़बड़ी फैलाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ऐसे रख रही नजर, पूर्णिया की एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Previous article Anupama Twists: अपने दामाद को घर से बाहर निकाल देगा पराग, अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तोशू, अनु को मिलेगा बड़ा ऑफर
Next article Bihar Election Result 2025: काराकाट में कौन आगे–कौन पीछे ? पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पर ताजा अपडेट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel