[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव 2010 के बाद NDA की दूसरी सबसे बड़ी जीत, 200 सीटों के करीब पहुंचा आंकड़ा

2010 के बाद NDA की दूसरी सबसे बड़ी जीत, 200 सीटों के करीब पहुंचा आंकड़ा

0
2010 के बाद NDA की दूसरी सबसे बड़ी जीत, 200 सीटों के करीब पहुंचा आंकड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त पर पटना में जेडीयू समर्थकों ने जश्न मनाया

Bihar Legislative Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने फिर से परचम लहराया है. चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 195 सीटों पर बढ़त हासिल की है. चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा ने दोपहर साढ़े 12 बजे तक 87 सीटों पर बढ़त बनाए रखी, जो सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. इसके अलावा भाजपा की सहयोगी जदयू 79 सीटों पर आगे रही. एनडीए के अन्य घटक दलों में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 21, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को तीन सीटों पर बढ़त मिली.

2010 के बाद NDA की दूसरी सबसे बड़ी जीत 

यही रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो यह बिहार में एनडीए की 2010 के बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत होगी. 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए 206 विधानसभा सीटों पर विजयी हुई. जदयू 115 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि भाजपा 91 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी. राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन को महज 25 सीटों पर जीत मिली थी, जिसमें राजद ने अकेले 22 सीटों पर कब्जा किया और LJP (लोक जनशक्ति पार्टी) तीन सीटों पर जीत पाई.

महागठबंधन को जनता ने नकारा 

वहीं, महागठबंधन को बिहार की जनता ने नकार दिया है. महागठबंधन की मुख्य पार्टी राजद को सिर्फ 31 सीटों पर बढ़त है, जबकि कांग्रेस फिलहाल 5 सीटों पर आगे है. अन्य घटक दलों में शामिल भाकपा-माले को छह, माकपा और भाकपा को एक-एक सीट पर बढ़त मिली है. चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) को चार और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक सीट पर बढ़त हासिल है.

Also read: राघोपुर में चौथे राउंड की गिनती में तेजस्वी यादव पिछड़े, भाजपा के सतीश कुमार ने बनाई बढ़त

आंकड़ों में हो सकता है बदलाव 

फिलहाल, यह रुझान शुरुआती चरणों की मतगणना के आधार पर सामने आए हैं. हालांकि, आखिरी दौर तक वोटों की गिनती में आंकड़ों में बदलाव संभव है. सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई. पहले बैलट पेपर को गिना गया. इसके बाद सुबह 8.30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती शुरू हुई. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel